7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी! कपूर खानदान में गुंजी किलकारी, Alia Bhatt ने दिया बेटी को जन्म

बधाई हो! आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) माता-पिता बन चुके हैं। कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। आलिया ने एक बच्ची को जन्म दिया है। आज ही एक्ट्रेस को एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

2 min read
Google source verification
कपूर खानदान में गुंजी किलकारी, Alia Bhatt ने दिया बेटी को जन्म

कपूर खानदान में गुंजी किलकारी, Alia Bhatt ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही माता-पिता बन चुके हैं। उनके फैंस को कपल की ओर से ओर खुशखबरी मिल चुकी है। आलिया ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। आज सुबह ही आलिया पति रणबीर के साथ एचएन रिलायंस अस्पताल में पहुंची, जहां उनको भर्ती कर लिया गया था, जिसके कुछ समय बाद ही उनके मां बनने की खुशखबरी आ गा। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश हैं। फैंस का कहना है कि 'दोनों के घर लक्ष्मी ने जन्म लिया है'। वहीं बेटी के जन्म के बाद कपूर खानदान भी काफी खुश हैं। सभी आलिया और रणबीर को बधाई दे रहे हैं। सभी का इंतजार खत्म हुआ। महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने भी बेटी के लिए पोस्ट किया।


साथ ही बताया जा रहा है कि बेबी की डिलीवरी के बाद आलिया कुछ समय के लिए अपने काम से ब्रेक लेंगी, क्योंकि वे अपना क्वालिटी समय अपनी बेबी के साथ बिताना चाहती हैं और उसको खूब सारा प्यार भी देना चाहती हैं। हाल में आलिया के पिता मेहश भट्ट ने भी अपने बेटी के लिए कहा कि 'जल्द ही एक नया सुरज उगने वाला है'। आलिया के मां बनने से हर कोई बेहद खुश है।

इससे पहले कुछ खबरें भी सामने आ रही थीं, जिनमें कहा जा रहा था कि आलिया को अभी अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया गया है वो केवल रेग्यूलर चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची थीं, लेकिन उनके अस्पताल पहुंचे के बाद हर किसी ने इस बात का संकेत दे दिया था कि वो जल्द ही गुड न्यूज देने वाली हैं, जो एक प्यारी से बेटी है। वहीं सोशल मीडिया पर उनके फैंस खुश होकर कपल को बधाई संदेश भेज रहे हैं।

यह भी पढ़ें: घर के बाहर Shah Rukh Khan के फैंस की भीड़ देखकर क्या सोचते हैं छोटे बेटे Abram?


दोनों के काम की बात करें तो, आलिया जल्द ही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ निर्माता करण जौहर (Karan Johar) के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा आलिया हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में भी नजर आने वाली हैं।

साथ ही वो साउथ सिनेमा में भी एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म 'SSMB29' में भी जूनियर एनटीआर (NTR) के साथ नजर आ सकती हैं। वहीं रणबीर कपूर श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ एक फिल्म में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन लव रंजन ने किया है। फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। वहीं फिल्म 'एनिमल' में भी दिखाई देंगे, जो एख मल्टीस्टारर फिल्म है।

यह भी पढ़ें: ये सितारे सरेआम अपने एक्स की उड़ा चुके हैं धज्जियां!