
Alia and Neetu
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट पिछले कुछ समय से अभिनेता रणबीर कपूर के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों को कई बार साथ में टाइम स्पैंड करते हुए देखा जाता है। आलिया को कपूर फैमिली भी पसंद करती है। रणबीर की मां नीतू कपूर भी आलिया को काफी पसंद करती हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह इस बात का इजहार भी कर चुकी हैं। अब आलिया ने इस बात का खुलासा किया है कि नीतू कपूर उनको क्यों पसंद करती हैं।
बता दें, आलिया से पहले रणबीर की जितनी भी गर्लफ्रेंड्स रही हैं उन्हें लेकर नीतू कपूर थोड़ी कोल्ड ही नजर आई हैं लेकिन आलिया को लेकर उनका लगाव लोगों के मन में सवाल पैदा कर रहा है। हाल में एक इंटरव्यू में जब आलिया से पूछा गया कि नीतू उन्हें इतना क्यों पसंद करती हैं। इस पर आलिया ने शर्माते हुए कहा कि इसका जवाब तो नीतू कपूर ही दे सकती हैं।
जब आलिया से उनसे और नीतू के रिश्ते को लेकर और सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि यह उन दोनों के बीच का प्राइवेट मैटर है। इससे तो साफ जाहिर होता है कि आलिया, कपूर परिवार के काफी नजदीक हैं। ज्ञातव्य है कि आलिया और रणबीर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे।
Published on:
28 Apr 2019 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
