19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने कर ली सगाई, मंगेतर संग साझा कीं तस्वीरें, जानें कौन है ईशान मेहरा

Alia Bhatt Sister Shaheen Bhatt Engagement: आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने अपने बॉयफ्रेंड संग सगाई कर ली है। शाहीन ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात का एलान किया।

2 min read
Google source verification
Alia Bhatt Sister Shaheen Bhatt Engagement

Alia Bhatt Sister Shaheen Bhatt Engagement (सोर्स- @shaheenb)

Alia Bhatt Sister Shaheen Bhatt Engagement: आलिया भट्ट की बहन और महेश भट्ट की बेटी शाहीन भट्ट ने अपने बॉयफ्रेंड संग सगाई कर ली है। उन्होंने अंगूठी को फ्लॉन्ट करते हुए कई पिक्चर्स शेयर की हैं। शाहीन ने स्पोर्ट-फिटनेस कोच ईशान मेहरा के साथ सगाई की है। दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। शाहीन ने ईशान के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते का एलान किया।

शाहीन भट्ट ने कर ली सगाई (Alia Bhatt Sister Shaheen Bhatt Engagement)

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने 17 अप्रैल को अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई का एलान किया है। शाहीन ने सोशल मीडिया पर कुछ बेहद खास और रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया। उनकी पोस्ट सामने आते ही इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक हर कोई उन्हें शुभकामनाएं देता नजर आया। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश लग रहे हैं। एक फोटो में दोनों एक वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं एक फोटो में दोनों किसी एकांत जगह पर एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए नजर आ रहे हैंं।

शाहीन को मिल रही ढेर सारी बधाइयां

बता दें शाहीन के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री की तरफ से बधाइयों का तांता लग गया है। परिणीति चोपड़ा से लेकर अर्जुन कपूर तक, हर किसी ने उन्हें जीवन के इस नए चैप्टर के लिए बधाई दी है। इन्हीं में आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर भी शामिल हैं। उन्होंने भी इस नए कपल को बधाई दी।

कौन हैं ईशान मेहरा?

इशान मेहरा पेशे से फिटनेस कोच हैं और एक समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैराकी में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। दोनों ने पिछले साल अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था और तब से ही दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। दोनों एक दूसरे के साथ कई तस्वीरें शेयर करते रहे हैं।

एक्स बॉयफ्रेंड ने भी दी बधाई

दिलचस्प बात यह रही कि शाहीन के इस पोस्ट पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड और कॉमेडियन रोहन जोशी ने भी कमेंट कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने बेहद खुश होकर कपल को शुभकामनाएं दीं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग