4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alia Bhatt ऑटो से पहुंची ऑफिस, करोड़ों की कार को बोलीं ‘नहीं’, यह थी वजह 

बॉलीवुड स्टार Alia Bhatt ने मुंबई में ट्रैफिक की प्रॉब्लम से बचने के लिए अपनी शानदार कार को छोड़कर ऑटो से गईं।  

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Vikash Singh

Dec 08, 2024

Alia Bhatt मुंबई के वर्सोवा जेटी पर नजर आईं। इसके बाद बोट से उतरकर सफर के लिए ऑटो पकड़ा। ‘राजी’ फेम अभिनेत्री एक ओवरसाइज स्ट्राइप्ड शर्ट और पैंट पहने हुए देखी गईं।

समय बचाने के लिए सेलेब्रिटी करते हैं जेटी राइड

ट्रैफिक की समस्या से बचने के लिए आलिया भट्ट के साथ ही अन्य हस्तियां भी वर्सोवा से मुंबई के इलाके में शूटिंग स्थलों तक जाने के लिए जेटी राइड का सहारा लेती नजर आ चुकी हैं। इससे सफर करने में लगभग 90 मिनट का समय बचता है। कन्नड़ सुपरस्टार यश और कियारा आडवाणी जैसे अन्य अभिनेताओं को भी शूटिंग स्थलों तक पहुंचने के लिए जेटी का सहारा लेते देखा गया।

यह फोटो बना सोशल मीडिया अट्रैक्शन

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ अभिनेत्री आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करती रहती हैं। आलिया ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने घर पर क्रिसमस ट्री लगाती नजर आईं। क्रिसमस ट्री को परिवार, पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के नाम वाले स्टिकर्स से सजाया गया था। आलिया ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “और यह हो गया।”


यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद इन्हें डेट कर रही हैं Malaika Arora, फैंस के लिए शेयर की स्पेशल फोटोज

आखिरी बार जिगरा में नजर आई थीं आलिया भट्ट

इस बार का क्रिसमस भी आलिया भट्ट के लिए खास है। उनकी लाडली राहा दो साल की हो चुकी हैं। राहा का जन्म 2022 में हुआ था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री की हालिया रिलीज फिल्म 'जिगरा' थी। फिल्म में आलिया के साथ लीड रोल में वेदांग रैना हैं। फिल्म में सोमेन मिश्रा, शोभिता धुलिपाला के साथ ही मनोज पाहवा जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं। वसन बाला के निर्देशन में तैयार फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी थी।

यह भी पढ़ें: Dharmendra Birthday Special:’मैं तेरा खून…’, 89 साल के हुए हीमैन, यह 5 डायलॉग्स सबकी जुबान पर

सोर्स: आईएएनएस

Story Loader