
Alia bhatt varun dhawan celebrate kalank schedule wrap up pizza party
बॅालीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और वरुण धवन ने हाल में फिल्म 'कलंक' के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म की है। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। बता दें शेड्यूल के पूरा होने के बाद पूरी टीम ने साथ मिलकर पिज्जा पार्टी की। इस पार्टी की तस्वीरें वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
View this post on InstagramA post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on
फोटोज में आलिया और वरुण साथ नजर आ रहे हैं। जहां वरुण शर्टलेस लुक में दिखाई दे रहे हैं वहीं आलिया भट्ट पैर में चोट लगने के कारण स्टिक के सहारे खड़ी नजर आ रही हैं। दरअसल हाल में आलिया के पैर में 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग के दैरान चोट लग गई थी।
View this post on Instagram#KALANK- battlescars. शुरू तूने किया ख़त्म में करूँगा। #therealdeal.
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on
दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों आलिया भट्ट एक्टर रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं वरुण धवन भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में जुट गए हैं।
वैसे हमेशा से आलिया-वरुण की जोड़ी को पसंद किया जाता रहा है। दोनों ने बैक टू बैक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।और अब दोनों कलंक में भी साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन तले बन रही है। फिल्म में कई बड़े स्टार्स माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी दिखाई देने वाले हैं।
Published on:
25 Nov 2018 11:38 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
