
alia bhatts baby bump pictures from sets of heart of stone leaked
अब एक्ट्रेस की बेबी बंप की कुछ फोटोज सामने आई हैं जो इसी फिल्म के सेट से लीक हुई हैं। इन फोटोज में आलिया का बेबी बंप साफ नजर आ रही है, लेकिन तारीफ की बात ये है कि प्रेग्नेंसी के बावजूद आलिया खूब मेहनत कर रही हैं। वो शूटिंग में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। फैंस उनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फोटोज में दिख रहा है कि आलिया एक्शन सीन के लिए शूटकर रही हैं। इन फोटोज में आलिया ने ब्राउन कलर का आउटफिट पहना है। इस ड्रेस में उनका बेबे बंप साफ दिख रहा है। शुक्रवार को फिल्म के सेट से फोटोज शेयर की थी क्योंकि उनका काम पूरा हो गया है।
आलिया की ये फोटोज सेट से लीक हो गई हैं जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं। हाल ही में आलिया ने कॉफी विद करण में दस्तक दी थी। यहां उन्होंने कई खुलासे किए।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर से सबको चौका दिया था। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वो अस्पताल में बेड पर दिख रही थीं। इस फोटो के साथ ही उन्होंने फैंस को खुशखबरी दी थी।
दोनों पिछले करीब पांच साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और इसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। आपको बता दें कि कपल न घर की बालकनी में ही शादी की थी। आलिया (Alia Bhatt) और रणबीर (Ranbir Kapoor) की शादी में सिर्फ 40 मेहमान पहुंचे थे, जो बेहद करीबी थे। मालूम हो कि आलिया और रणबीर ने इस साल अप्रैल महीने में शादी की थी। आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी उनके शादी के दो महीने बाद आई है।
रणबीर कपूर जल्द ही 'शमशेरा' के बाद आयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में पहली बार आलिया और रणबीर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। साथ ही ये फिल्म 9 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Published on:
09 Jul 2022 03:06 pm
