‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ ने दुनियाभर में कुल 1148.32 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ‘पुष्पा 2’ ने महज 10 दिनों में इस आंकड़े को पार कर लिया और 11वें दिन तक यह फिल्म शाहरुख की दोनों फिल्मों से काफी आगे निकल चुकी है।