scriptAmitabh Bachchan की 10 फ्लॉप फिल्में, जिन्हें खुद भी देखने से डरते हैं एक्टर | Amitabh Bachchan 10 Flop Movies actor cannot watch themselves afraid headache | Patrika News
बॉलीवुड

Amitabh Bachchan की 10 फ्लॉप फिल्में, जिन्हें खुद भी देखने से डरते हैं एक्टर

Amitabh Bachchan Flop Movies: अमिताभ बच्चन ने करियर में सुपरहिट फिल्मों के अलावा फ्लॉप फिल्में भी दी है। कहा जाता है इन फिल्मों को वह खुद देखना भी पसंद नहीं करते।

मुंबईMay 07, 2024 / 09:33 am

Priyanka Dagar

अमिताभ बच्चन के करियर की 10 फ्लॉप फिल्में

अमिताभ बच्चन के करियर की 10 फ्लॉप फिल्में

Amitabh Bachchan Flop Movies: बॉलीवुड के महानायक रहे अमिताभ बच्चन का करियर बेहद शानदार रहा है, पर उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में भी की है जो दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई। आज हम आपको उन टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट बताते हैं, इन फिल्मों को लेकर खुद अमिताभ बच्चन भी सोचते होंगे कि आखिर इन फिल्मों को उन्होंने क्यों किया? बिग बी ने कई बोल्ड सीन्स भी दिए थे और एक्शन भी किए, लेकिन फिर भी अमिताभ बच्चन कोई कमाल नहीं दिखा पाए…
1. शमिताभ: अमिताभ बच्चन की ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। ये एक फैंटसी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ साउथ के सुपरस्टार धनुष भी थे। फिल्म की कहानी दो फेल मगर टैलेंटेड लोगों की थी, जो साथ में काम करते हैं और फिर शुरू होती है फिल्म की अनोखी कहानी।
2. ठग्स ऑफ हिंदोस्तान: अमिताभ बच्चन की ये फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने नेगेटिव मार्क दिए थे। 2018 में आई ये फिल्म देश के इतिहास पर आधारित है। इस में फिल्म में आमिर खान भी थे।
3. निशब्द: इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने खुद से छोटी एक्ट्रेस जिया खान के साथ रोमांस किया था। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी पर खूब बवाल हुआ था। इसमें 18 साल की लड़की को 60 साल से बुजुर्ग से प्यार हो जाता है। फिल्म में कुछ इंटिमेट सीन भी दिखाए गए थे। ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। 
4. बूम: ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की स्टारकास्ट शायद का कोई एक्टर याद होगा। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भी काम किया था। फिल्म की स्टोरी लाइन अंडरवर्ल्ड रैकेट से जुड़ी सुपरमॉडल की थी।
5. अजूबा: साल 1990 में रिलीज इस फिल्म में अमिताभ सुपर हीरो के रोल में नजर आए थे। बिग बी के फैंस को भी ये फिल्म पसंद नहीं आई थी। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
6. एकलव्य: फिल्म एकलव्य में अमिताभ बच्चन ने शानदार रोल निभाया था और ये मूवी लोगों को पसंद नहीं आई थी। ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी एक रॉयल परिवार और एक भरोसेमंद गार्ड की कहानी पर बनी थी।
7. क्यों हो गया ना: प्यार पर अलग अलग धारणा रखने वाले लोग जब खुद प्यार में पड़ जाएं तो क्या होता है? यही इस फिल्म की कहानी है। जो लोगों के दिलों को छूने में नाकामयाब हुई। 2004 में ये फिल्म रिलीज हुई थी, इसमें ऐश्वर्या राय भी थीं।
यह भी पढ़ें

Ananya Panday से ब्रेकअप कर आदित्य पहुंचे पुरानी गर्लफ्रेंड के घर, फोटो आई सामने

8. लाल बादशाह: साल 1999 में आई फिल्म ‘लाल बादशाह’ की कहानी एक ऐसे बच्चे की है, जो अपने माता-पिता से बिछड़ जाता है। फिर वह गरीबों का मसीहा बनता है और अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग लड़ता है। उसे काफी समय बाद पता चलता है कि वह एक राजकुमार का हमशक्ल है।
9. राम गोपाल वर्मा की आग: ये फिल्म इंडियन सिनेमा की क्लासिक फिल्म शोले का रिमेक थी। अमिताभ बच्चन इस फिल्म में गब्बर यानी बब्बन के रोल में नजर आए थे। ये फिल्म 2007 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बनी थी। इस फिल्म को देखने के बाद अमतिभा बच्चन को काफी ट्रोल भी किया गया था। 
10. चेहरे: ये फिल्म सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर कुछ दोस्तों के न्याय के लिए एक जुनून की कहानी थी। यूनिक स्टोरीलाइन होने के बाद भी ये दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी और फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ इमरान हाशमी भी अहम रोल में थे।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / Amitabh Bachchan की 10 फ्लॉप फिल्में, जिन्हें खुद भी देखने से डरते हैं एक्टर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो