
amitabh bachchan tweet on sridevi death
इस मंगलवार को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से भारत आ चुका है। आज दिन में 3:30 बजे के करीब उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। देखा जाए तो कल ही की तो बात है जब श्रीदेवी जी अपने भतीजे की शादी को एन्जॅाय करने दुबई पहुंची थी। वे लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर रही थी। यकीन ही नहीं होता की उस एक रात ने इतना कुछ बदल दिया। आपको याद होगा मौत की घटना से कुछ घंटो पहले अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि, ‘न जाने क्यूं..अजीब सी घबराहट हो रही है।’
अमिताभ के इस ट्वीट ने यकीनन सभी को चौंका दिया। कहा जा सकता है कि बॅालीवुड के सभी सेलेब्स को इस खबर से गहरा सदमा लगा है। दो दिन से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी श्रीदेवी के निधन से बेहद दुखी हैं। मंगलवार रात जब श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत लौटा तो अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘वापस लौट आओ.. वापस लौट आओ…बस वापस लौट आओ। अमिताभ बच्चन की इस रट से सिर्फ एक ही बात नजर आ रही है कि अमिताभ अभी तक ये यकीन नहीं कर पा रहे कि श्रीदेवी जी चल बसी हैं। इस घटना से वे टूटे हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें अभिनेत्री श्रीदेवी का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। दोपहर 3:30 बजे मुंबई के विले पार्ले के पवन हंस शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले आज सुबह 9:30 बजे उनके पार्थिव शरीर को लोखंडवाला के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से पवनहंस शवदाह गृह ले जाया जाएगा।
श्रीदेवी की मौत
इसके अलावा अगर श्रीदेवी की मौत की बात करें तो हुआ ये था कि, ‘’शनिवार रात बोनी कपूर मुंबई से वापस जुमैरा एमीरैट्स टॉवर्स होटल लौटे, वो श्रीदेवी को सरप्राइज डिनर पर ले जाना चाहते थे। बोनी कपूर ने होटल के कमरे में श्रीदेवी को उठाया और उनसे करीब 15 मिनट तक बात की। बोनी ने अपनी पत्नी को डिनर के लिए न्योता दिया। श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरूम में गईं।15 मिनट तक जब वो बाहर नहीं निकलीं तो बोनी कपूर ने वॉशरूम का दरवाजा खटखटाया जब श्रीदेवी ने दरवाजा नहीं खोला तो बोनी कपूर ने तेज धक्का देकर दरवाजा खोला, श्रीदेवी अंदर बाथटब में गिरी पड़ी हुई थीं।इसके बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी को होश में लाने की कोशिश की, लेकिन श्रीदेवी नहीं उठीं। इसके बाद बोनी ने अपने दोस्त को फोन किया। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस फौरन होटल के कमरे में पहुंची लेकिन तब तक श्रीदेवी की मौत हो चुकी थी।’’
Updated on:
28 Feb 2018 12:14 pm
Published on:
28 Feb 2018 09:30 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
