Amitabh Bachchan Grand Daughter Aaradhya Latest Video Goes Viral
नई दिल्ली। 16 नवंबर यानी कि आज बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ( Aishwarya Rai Bachchan ) और अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan ) की बेटी आराध्या बच्चन ( Aaradhya bachchan ) का जन्मदिन है। इस स्पेशल डे पर सोशल मीडिया पर सभी अलग-अलग अंदाज में आराध्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर आराध्या का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो अब काफी सुर्खियां बंटोरता हुआ नज़र आ रहा है। फैंस वीडियो को देख काफी इम्प्रेस होते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें आराध्या जय सिया राम का भजन गाते हुए नज़र आ रही हैं। 'जय सिया राम' ( Jai Siya Ram ) का भजन गाते हुए आराध्या बेहद ही क्यूट लग रही हैं। वीडियो में वह पिंक कलर के लहंगे में नज़र आ रही हैं। जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वह ताली बाजती हुई भगवान की आराधना में पूरी तरह से लीन दिखाई दीं। फैंस भी लाइक्स और कॉमेंट कर आराध्या की खूब तारीफ कर रहे हैं।
इससे पहले भी आराध्या का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह टीचर संग हिन्दी की क्लास लेती हुई दिखाई दीं थीं। उस दौरान भी लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आया था। बता दें आज आराध्या नौ साल ( Aardhya Bachchan 9 Years ) की हो चुकी हैं, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से ज्यादा धूमधाम से उनका जन्मदिन नहीं मनाया जाएगा। खबरों के अनुसार अभिषेक और ऐश्वर्या इस बार बेटी का जन्मदिन घर के परिवार वालों संग ही बनाएंगे। पार्टी में बस घर के सदस्य ही शामिल होगें।
Published on:
16 Nov 2020 03:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
