बॉलीवुड

Amitabh Bachchan की नातिन नव्या 1 से ज्यादा बिजनेस की हैं मालकिन, Net Worth जान उड़ जाएगें होश

Navya Nanda Net Worth- Business: अमिताभ बच्‍चन की नातिन नव्या ग्लैमर दुनिया और इंडस्ट्री से दूर रहती हैं। नव्या खुद का बिसनेस चलाती हैं, करोड़ों की बन गई हैं मालकिन।    

2 min read
Mar 08, 2024
एक से ज्यादा कारोबार संभालती हैं अमिताभ बच्चन की नातिन 

Navya Nanda Net Worth- Business: अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्‍या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने अपना करियर ग्लैमर की जिंदगी से बिल्‍कुल अलग चुना है। ज्यादातर देखा जाता है की स्टार किड्स अपना पैशन फिल्म इंडस्ट्री और ग्लैमर दुनिया के इर्द गिर्द ही चुनते हैं। लेकिन महानायक की बेटी और नातिन इन सबसे दूर बिजनेस की दुनिया में सक्रीय हैं।

अमिताभ बच्‍चन की बेटी और नातिन नव्या दोनों ही बिजनेस की दुनिया में रूचि रखती हैं। नव्‍या नंदा एक सक्‍सेसफुल बिजनेसवूमेन हैं। महिलाओं की स्वास्थ्य देखभाल के प्रति अपने जुनून को देखते हुए उन्‍होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया था। नव्‍या ने आरा हेल्थ (Aara Health) नाम के एक हेल्‍थ प्‍लेटफॉर्म की स्‍थापना की थी। आरा हेल्थ महिलाओं से जुड़े हेल्‍थ के बारे में जानकारी देती है और उनकी मदद करती है।

इस बिजनेस की शुरुआत नव्‍या ने अपने दोस्‍तों के साथ मिलकर कोरोना महामारी के समय किया था। हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म आरा हेल्थ (Aara Health Annual Turnover) का अब सालाना टर्नओवर करोड़ों का है। नव्‍या नवेली नंदा की कुल संपत्ति (Navya Nanda Net Worth) लगभग 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 16 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है। आरा हेल्थ के अलावा बिग बी की नातिन 'प्रोजेक्ट नव्या' नाम की एक कंपनी की भी हेड हैं। नव्या नवेली एक पॉडकास्ट चैनल भी चलाती हैं। 'प्रोजेक्ट नव्या' से उन्‍हें काफी अच्‍छी कमाई होती है। इसके अलावा नव्या कुछ ऐड में भी नजर आ चुकी हैं।

नव्‍या अपने बिजनेस के साथ-साथ अपने पिता निखिल नंदा का कारोबार (Nikhil Nanda Business) भी संभाल रही हैं। पिता निखिल नंदा का एस्कॉर्ट्स लिमिटेड (Escorts Ltd) बिजनेस है। स्कॉर्ट्स कृषि-मशीनरी खासकर ट्रैक्टर, रेलवे प्रोडक्‍ट्स और अन्‍य मशीनरी मैन्‍युफैक्‍चर करता है। नव्‍या का इस कंपनी में एक अहम रोल है, जो फील्‍ड में किसानों की जरूरतों को समझते हुए पिता के ट्रैक्टर के कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं। बता दें एस्कॉर्ट्स लिमिटेड ने ALT, FARMTRAC और POWERTRAC जैसे कई ट्रैक्‍टर बाजार में उतार चुकी है। साथ ही कंपनी इसके स्‍पेयर पार्ट्स भी बनाती है। इसके अलावा, एग्रीकल्‍चर से जुड़े कुछ और प्रोडक्‍ट भी बनाती है। एस्कॉर्ट्स लिमिटेड (Escorts Ltd) के चेयरमैन और एमडी नव्या के पिता Nikhil Nanda हैं। इस कंपनी को 1944 में लॉन्च किया गया था और इसका 40 से अधिक देशों में मार्केटिंग ऑपरेशन हैं।

Published on:
08 Mar 2024 05:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर