4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता की खोली पोल, बताया किस चीज से लगता है सबसे ज्यादा डर

बिग बी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। शो में वह कंटेस्टेंट्स के साथ अपने कई मजेदार किस्से भी साझा करते हैं। इस हफ्ते अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता की एक पोल खोलते हुए मजेदार किस्सा सुनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 3 Oct 2021, 11:41 AM IST

amitabh_bachchan_1.jpg

amitabh bachchan shweta bachchan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन लाइमलाइट में बने रहते हैं। उनकी दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। कई दशकों से वह फिल्म इंडस्ट्री में काम करते आ रहे हैं और आज भी वह पहले की ही तरह एक्टिव हैं। फिल्मों के अलावा अमिताभ बच्चन टीवी पर भी एक्टिव हैं। इन दिनों वह छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय रियलिटी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। शो में वह कंटेस्टेंट्स के साथ अपने कई मजेदार किस्से भी साझा करते हैं। इस हफ्ते अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता की एक पोल खोलते हुए मजेदार किस्सा सुनाया।

'कौन बनेगा करोड़पति १३' ये हफ्ता जनसेवकों को समर्पित किया गया है। ऐसे में हॉटसीट पर नर्स सविता हॉटसीट पर बैठी थीं। उन्होंने अपने प्रोफेशन को लेकर कई बातें शेयर की। शो में सविता के पति ने बताया कि सविता खुद नर्स हैं लेकिन वह इंजेक्शन लगवाने में बहुत डरती हैं। इस पर अमिताभ बच्चन ने भी बताया कि उनकी बेटी श्वेता बच्चन को भी इंजेक्शन से बहुत डर लगता है। उन्हें इंजेक्शन लगवाने में सभी लोगों को एक साथ आना पड़ता है। बिग बी ने बताया कि हमारी बेटी दूर-दराज से सुन लें इंजेक्शन तो वो डर जाती है। कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है कि इंजेक्शन लगवाना पड़ता है तो मैं बता नहीं सकता हालत क्या होती है हम सब की।

यह भी पढ़ें: बेटे आर्यन के जन्म के वक्त गौरी खान की तबीयत हो गई थी बेहद खराब, शाहरुख बोले- मुझे लगा वह मर गई हैं...

इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन ने बताया कि जितने भी हमारे साथ काम करने वाले हैं, सबको उसके पीछे दौड़ना पड़ता है क्योंकि इंजेक्शन के नाम से कई बार घर के बाहर भी भाग जाती है। इस किस्से को सुन वहां मौजूद हर किसी के चेहरे पर स्माइल आ जाती है। इसके बाद हॉटसीट पर बैठीं सविता ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि सर क्या आपको इंजेक्शन से डर नहीं लगता है। इस पर उन्होंने कहा कि हमको इतना इंजेक्शन लगा हुआ है हमको पता ही नहीं चलता है इंजेक्शन लग रहा है। महामारी में तो दिन में 3 इंजेक्शन लगते थे।

यह भी पढ़ें: बिना टिकट ट्रेन में सफर करना अमिताभ बच्चन को पड़ा था भारी, पकड़े जाने पर टीटीई किया ये हाल

अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह कई फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं। जिसमें नागराज मंजुले की 'झुंड', धर्मा प्रोडक्शन की 'ब्रह्मास्त्र', प्रभाष की फिल्म 'प्रोजेक्ट के', अजय देवगन की 'मेडे' और फिल्म 'गुड बाय' जैसी फिल्म शामिल है। इसके अलावा, वह जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखाई देने वाले हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन