धर्मेंद्र ने हाल ही में एएनआई से बातचीत की। इस दौरान उनसे फिल्म शोले को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “हां, मैंने उनकी सिफारिश की थी। मैं तो कहता नहीं हूं लेकिन मैंने उनको (अमिताभ बच्चन को) रोल दिलाया। मुझसे मिलने आते थे अमिताभ साहब। मेरे पास आकर बैठते थे। तो मैंने रमेश सिप्पी जी से कहा कि ये नया लड़का है, आवाज से लगता है कि बहुत अच्छा काम करेगा। उनके अंदर काम करने की चाहत थी। खुद से प्यार करने की खूबसूरती थी। मुझे वो अच्छी लगी। मैंने कहा इनको ले लो।”