20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमिताभ बच्चन पर चढ़ा सास-बहू मंदिर के आकर्षण का रंग, किया ऐसा ट्वीट

अमिताभ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं चाहता हूं कि हम उन्हें बेहतर तरीके से जानें।'
less than 1 minute read
Google source verification
Amitabh bachchan

Amitabh bachchan

हाल में टीवी शो 'एक भ्रम-सर्व गुण सपन्न' को 'सास-बहू' मंदिर में लॉन्च कर देश का ध्यान आकर्षित किया है। इसके लॉन्च की पीछे छिपी खासियत ने दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का ध्यान भी अपनी तरफ आकर्षित किया।

इसके बाद अमिताभ ने भी मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 'सास बहू' का एक पुराना मंदिर खोजा। इस पर अमिताभ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हां, हमारे पूर्वजों ने ग्वालियर में इन जुड़वां सास बहू मंदिरों का निर्माण किया था और मैं चाहता हूं कि हम उन्हें बेहतर तरीके से जानें। मैं गर्व से इसे भारत के हेरिटेज मैप पर पिन कर रहा हूं। सभी से आग्रह कर रहा हूं कि इंडिया फाउंड चैलेंज को स्वीकार करें।'

महानायक के इस ट्वीट का जवाब देते हुए शो की अभिनेत्री जाह्नवी मित्तल ने लिखा, 'सर अभी हाल ही में मैंने उदयपुर में सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और कई हजार साल पुराने सास-बहू मंदिर में अपने ऑन-स्क्रीन देवर के साथ अपना आगामी शो लॉन्च किया था। मैं इन दोनों मंदिरों को भारत के हेरिटेज मैप पर पिन कर रही हूं।'