फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), ऋतिक रोशन, काजोल, करीना कपूर और जया बच्चन जैसे स्टार्स थे। इस फिल्म से जुड़े थे निखिल आडवाणी (Nikkhil Advani), वो इसके असिस्टेंट डायरेक्टर थे। उन्होंने ही ये किस्सा हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनाया था। साथ ही बताया था कि पैसों की तंगी और बहुत सारा प्रेशर होने के बावजूद यश जी ने किसी को परेशान तक नहीं होने दिया था। सारी मुसीबतें और परेशानियों का उन्होंने खुद ही सामना किया था।