4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amitabh Bachchan और Dharmendra के डुओ ने दी ये हिट फिल्में, तुरंत वॉच लिस्ट में ऐड करें जबरदस्त हिट

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और धर्मेंद्र (Dharmendra) की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। लोग आज भी इस जोड़ी को देखना पसंद करते है। यहां जानिए इस जोड़ी की हिट फिल्मों के बारे में जो आपको कतई मिस नहीं करनी चाहिए।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Apr 03, 2024

amitabh_bachchan_and_dharmendra_movies.png

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जोड़ी बड़े पर्दे पर हिट रही है। इस डुओ ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई भी की। आइए डालते हैं इस जोड़ी की फिल्मों पर।


शोले 1975 में रिलीज हुई एक एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जोड़ी 'जय' और 'वीरू' के रोल में हैं। फिल्म रिलीज के 49 साल बाद भी लोग 'शोले' को देखना पसंद करते हैं।

राम बलराम 1980 की विजय आनंद द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के साथ-साथ नाजनीन, जीनत अमान और अजीत खान हैं। कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने माता-पिता की हत्या के बाद अपने भतीजों का पालन-पोषण करता है। जैसे ही उन्हें धोखे के बारे में पता चलता है, कई रहस्य खुल जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Billionaire लिस्ट में इस फेमस सिंगर का जुड़ा नाम, जानें और कौन-कौन है शामिल

OTT News: यहां पढ़ें ओटीटी प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताजा खबरें

दोस्त 1974 में बनी दुलाल गुहा द्वारा निर्देशित फेमली ड्रामा है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी मेन रोल में हैं। इस फिल्म में भी अमिताभ और धर्मेंद्र की जोड़ी को पसंद किया गया था।


फिल्म 'चुपके-चुपके' में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जोड़ी ने लोगों का दिल जीता। इस फिल्म में जया बच्चन और शर्मिला टैगोर भी थीं। यह उपेन्द्रनाथ गांगुली की बंगाली कहानी छादोबेशी पर बेस्ड थी।