
Mumbai Big b News : अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव
महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपना एक स्केच शेयर किया है। जिसे उनके एक फैन ने बड़े ही बेहतरीन अंदाज में तैयार किया था। इस स्केच में बिग बी 3 साइज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है। "खामोशी की तह में छुपा लो सारी उलझनों को, शोर कभी मुश्किलों को आसान नहीं करता" इन शब्दों के माध्यम से वह लोगों को जिंदगी की सीख दे रहे हैं। उन्होंने चिंता और मुश्किलों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं।
आपको बता दें कि बिग बी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से नानावटी हॉस्पिटल में उपचार करा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वह लगातार फैंस सहित तमाम डॉक्टर और उनके लिए दुआएं करने वाले लोगों का लगातार शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इसी बीच वे लोगों को कई प्रकार की सीख भी देते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक स्केच शेयर करते हुए जिंदगी की चिंता और मुश्किल के बारे में लोगों को जानकारी दी है ।इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद कहा था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि अभी मेरे पास आप सभी को कहने के लिए केवल एक शब्द है। "धन्यवाद" इसके अलावा मेरे पास कुछ नहीं है।
अमिताभ बच्चन ने कोरोना से जूझने के दौरान ही डॉक्टर से लेकर वर्कर तक सभी का उत्साह वर्धन किया है। उन्होंने हाल ही में डॉक्टरों के सम्मान में भी कविता लिखी थी और वर्कर्स का भी कविता के माध्यम से उत्साहवर्धन किया था। इसी बीच उन्होंने ऐसे 6 लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया था । जो सभी से ईर्ष्या करते हो, घृणा करते हो, असंतोषी हो, क्रोधी हो, सदा संदेह करने वाले हो, इस प्रकार के लोगों से मनुष्य को हमेशा दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया था।
हाल ही में जानकारी आई है कि अमिताभ बच्चन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। इससे उनके तमाम फैन्स में खुशी की लहर आने लगी। क्योंकि उनके स्वस्थ रहने की कामना को लेकर उनके प्रशंसक लगातार दुआएं कर रहे थे। इसी बीच उनका ट्वीट आया कि यह न्यूज़ सही नहीं है।
View this post on InstagramA post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
Published on:
23 Jul 2020 05:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
