कई फिल्मों में निरूपा रॉय ने हीरोइन के रूप में भी काम किया, लेकिन 70 और 80 के दशक में निरूपा रॉय ने मां के किरदार निभाने शुरू कर दिए, जिसकी वजह से उन्हें 'बॉलीवुड की मां' के नाम से जाना जाने लगा। निरूपा रॉय ने अमिताभ बच्चन से लेकर शशि कपूर, जितेंद्र जैसे एक्टर्स की मां का रोल प्ले किया और उन किरदारों को लोग आज भी याद करते हैं। बेशक, अपने कॅरियर के आखिर दौर में वो ज्यादातर मां के किरदार में नजर आईं, लेकिन उन्हें धार्मिक फिल्मों के लिए भी हमेशा याद किया जाएगा।