7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेडियो स्टेशन में मुलाकात बना जिंदगीभर का साथ, जाने कैसे बनी अमृता राव और आरजे अनमोल की लव स्टोरी

फिल्म विवाह में अपनी सादगी और अपनी शानदार अभिनय से सभी का दिल जितने वाली अभिनेत्री अमृता राव हर साल 15 मई को अपनी शादी की सालगिरह मनाती हैं। बीते दिन एक्ट्रेस ने अपना वेडिंग एनिवर्सिरी मनाया हैं। चलिए जानते हैं राव और आरजे अनमोल की लव स्टोरी के बारें में कुछ दिलचस्प बातें।

2 min read
Google source verification

image

Manisha Verma

May 16, 2022

रेडियो स्टेशन में मुलाकात बना जिंदगीभर का साथ, जाने कैसे बनी अमृता राव और आरजे अनमोल की लव स्टोरी

amrita rao rj anmol love story couple first meeting to secret marriage

एक्ट्रेस अमृता राव और उनके पति अनमोल ने बीते दिन अपना 8वीं मैरिज एनिवर्सरी बनाया हैं। इस खास मौके पर अनमोल ने अपनी शादी से एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। जो कि उनके फैंस को काफी पंसद आई हैं। इस तस्वीरे में एक्ट्रेस अमृता राव और उनके पति अनमोल एक दूसरे को जयमाला पहनाते हुए दिख रहे हैं। यह तस्वीर उनके शादी के वक्त की हैं। जिसमें अनमोल अपनी दुल्हन की एक झलक पाने की कोशिश कर रहे हैं।

एक्ट्रेस अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनो ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। दोनो की पहली मुलाकात की बात करें तो दोनो की पहली बार मुलाकात रेडियो स्टेशन पर हुई थी। इस दौरान अनमोल ने एक्ट्रेस का इंटरव्यू लिया था। धीरे- धीरे दोनो में दोस्ती हुई और दोनो की बीच में नजदीकियां बढ़ गई। अमृता को जहां अनमोल की आवाज पसंद आई, तो वहीं एक्ट्रेस की सादगी और खूबसूरती अनमोल के दिल को छू गई।

बता दे कि दोनो ने एक दूसरे को सात साल तक डेट किया उसके बाद दोनो ने शादी करने का फैसला बना ही लिया और साल 2016 में इन्होंने शादी की। अमृता ने हाल ही अपनी शादी की पहली बार झलकें फैंस के साथ साझा की थीं। दोनो की यह तस्वीर उनके फैंस को काफी ज्यादा पंसद आई हैं।

आपको बता दे कि शादी के चार साल बाद यानी नवंबर 2020 में कपल एक बेटे के माता पिता बने, जिनका नाम दोनों ने वीर रखा है। शादी के बाद भी दोनो के बीच का प्यार कम नहीं हुआ हैं।

यह भी पढ़ें- शादी के बाद रणबीर-आलिया ने ऐसे मनाई फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी, देखें तस्वीरे