26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रश्मिका-विजय की शादी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, भाई ने दिखाई रॉयल वेडिंग की झलक

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Pictures: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तस्वीरें एक्टर के छोटे भाई ने साझा की हैं।

2 min read
Google source verification
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Pictures

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Pictures (सोर्स- एक्स)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Pictures: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 26 फरवरी को हुई इस निजी समारोह की तस्वीरों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जहां नवविवाहित जोड़े ने अभी तक अपनी शादी की आधिकारिक तस्वीरें साझा नहीं की हैं, वहीं विजय के छोटे भाई आनंद देवरकोंडा ने 'विरोश' वेडिंग की कुछ खास झलकियां शेयर कर फैंस को सरप्राइज दे दिया है।

आनंद ने साझा की खास तस्वीरें (Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Pictures)

आनंद देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर दो इनसाइड फोटो पोस्ट कीं, जिनमें वो अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में सभी ने एक जैसी थीम फॉलो की है- एक फोटो में सफेद कपड़ों तो दूसरी में पीले रंग की ड्रेस कोड दिखाई दे रही है। ये तस्वीरें शादी के शानदार वेन्यू आईटीसी मोमेंटोस के अंदर और उसके खूबसूरत गार्डन एरिया में क्लिक की गई हैं। इन झलकियों ने फैंस को इस निजी समारोह की भव्यता का अंदाजा दे दिया है।

सात साल का रिश्ता, अब नई शुरुआत

विजय और रश्मिका की मुलाकात फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर हुई थी। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री धीरे-धीरे ऑफ-स्क्रीन बॉन्ड में बदल गई। इसके बाद दोनों ने 'डियर कोमरेड' में भी साथ काम किया, जिसने उनके रिश्ते को और मजबूत किया। करीब सात साल तक एक-दूसरे को समझने और साथ समय बिताने के बाद अब दोनों ने जीवनसाथी बनने का फैसला किया।

पहले भी दिखी थी खास बॉन्डिंग (Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Pictures)

फैंस को याद होगा कि 2026 के न्यू ईयर पर रोम ट्रिप के दौरान आनंद और रश्मिका की तस्वीरें चर्चा में रही थीं। हालांकि विजय की मौजूदगी को उस समय निजी रखा गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर कई इशारे इस रिश्ते की गहराई की ओर संकेत कर रहे थे।

वहीं 2024 में आनंद की फिल्म 'गम-गम गणेश' के इवेंट में भी रश्मिका की मौजूदगी ने सुर्खियां बटोरी थीं। एक मजेदार सेशन के दौरान जब रश्मिका से उनके पसंदीदा अभिनेता का नाम पूछा गया, तो दर्शकों ने विजय का नाम लिया और रश्मिका की मुस्कान ने सबका दिल जीत लिया।

प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

शादी से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस जोड़े को शुभकामनाएं भेजीं। विजय के माता-पिता द्वारा भेजे गए इन्विटेशन का जवाब देते हुए उन्होंने दोनों परिवारों को इस नए सफर के लिए बधाई दी और दांपत्य जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

शादी के बाद होगा रिसेप्शन

शादी के बाद ये जोड़ा 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन देने वाला है। खबरें यह भी हैं कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में अलग से समारोह रखा जा सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रोफेशनल फ्रंट पर दोनों फिल्म रानाबाली में साथ नजर आएंगे, जो सितंबर 2026 में रिलीज होने की चर्चा में है।