
Anant Ambani Radhika Merchant Haldi Ceremony: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अनंत-राधिका की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बीते दिन हुई हल्दी सेरेमनी में बॉलीवुड के कई सितारें शामिल हुए। इसी बीच कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं।

अनंत-राधिका की हल्दी सेरेमनी में ओरी, खुशी कपूर, अनन्या पांडे, शनाया कपूर और अलाविआ भी मौजूद हुए। अनन्या पांडेय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं।

शेयर की गई इन तस्वीरों में सभी को हल्दी लगी हुई है। अनंत-राधिका की हल्दी सेरेमनी में सभी स्टार्स बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग पहले से ही काफी चर्चा में थी। वहीं, अब यह तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।