
Anant Radhika Wedding
Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दुनियाभर के सितारों ने शिरकत दी। कपल के ग्रांड वेडिंग के तमाम फोटोज और वीडियोज से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में नेशनल से लेकर इंटरनेशनल स्टार्स ने शिरकत की। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनन्या पांडे डांस करने की वजह से निक जोनस को धक्का देती हुई नजर आ रही हैं। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सभी सेलेब्स बारात लेकर जा रहे हैं। सभी बाराती झूमकर डांस कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा भी पति निक के साथ खूब डांस कर रही हैं। इसी बीच अनन्या पांडे पीछे से आती हैं और देसी गर्ल के साथ डांस करने के लिए निक को धक्का मारते हुए आगे आ जाती हैं।
निक भी अनन्या पांडे को देखते हैं कि तभी सामने से फिर रणवीर सिंह, निक को अपने पास खींच लेते हैं। प्रियंका फिर दोनों को देखकर हंसती हैं। हालांकि अनन्या पांडे ने ऐसा जानबूझ कर नहीं किया था उन्हें बस प्रियंका चोपड़ा के साथ डांस करना था।
Updated on:
13 Jul 2024 04:56 pm
Published on:
13 Jul 2024 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
