अनन्या ने आगे बताया कि 'हम दोनों अच्छे दोस्त हैं जिससे हमे सीन्स में केमिस्ट्री में मदद मिलती है. मैं उनके साथ एक और फिल्म कर रही हूं'. इससे पहले आपको याद ही होगी कि फिल्म निर्माता करण जौहर के शो में एक बार अनन्या पांडे ने अपने स्ट्रगल को लेकर कुछ बातें शेयर की थी, जिसके बाद सिद्धांत ने कहा था कि 'जहां हमारा स्ट्रगल खत्म होता है, वहां से इनका शुरू होता है', जो उसी शो में अनन्या के साथ मौजूद थे. खैर, अगर दोनों की आने वाली फिल्म के बारे में बता करें तो इन दोनों के अलावा फिल्म आदर्श गौरव भी नजर आने वाले हैं.