
Bollywood Actresses Tight Dress
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस एक्टिंग के अलावा अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनका फैशन सेंस हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। वह कड़ी मेहनत करके खुद को फिट बनाए रखती हैं ताकि हर ड्रेस में वह अपना बेस्ट दे सकें। आजकल की फैशनेबल लड़कियां बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से ही स्टाइल इंस्पिरेशन लेती हैं। लेकिन कभी-कभार बॉलीवुड की हसीनाएं कुछ इस तरह की ड्रेसेस पहन लेती हैं कि हर कोई सोच में पड़ जाता है। ऐसे में हम आपको आज उनकी एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने इतनी टाइट ड्रेस पहनी कि हर किसी को लगा कि इन्होंने ये ड्रेस कैसे पहनी होगी? और पहनने के बाद सांस कैसे ली होगी?
अनन्या पांडे
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे हमेशा अपने स्टाइल से लोगों को दीवाना बना देती हैं। यंग जेनरेशन में वह सबकी फेवरिट हैं। लेकिन उनकी ये पिंक कलर की ड्रेस ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं क्योंकि यह हद से ज्यादा टाइट फिटिंग की थी। ब्राइट पिंक कलर की लैटेक्स मेड मिनी ड्रेस को पहनने के बाद वह काफी हॉट लग रही थीं। लेकिन हर कोई सोच में पड़ गया कि आखिर इस ड्रेस में उन्होंने सांस कैसे ली होगी?
नोरा फतेही
ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब नोरा फतेही चर्चा में न आई हों। वह जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो लोगों की नजरें को खुद पर खींच लेती हैं। उनका कर्वी फिगर उनके लुक को और हाइटलाइट करता है। ऐसे में वह ज्यादातर टाइट ड्रेस पहनना ही पसंद करती हैं।
दिशा पाटनी
इस लिस्ट में दिशा पाटनी का नाम न आए ऐसा भला कैसे हो सकता है। वह फिटनेस फ्रीक हैं और अपनी फिट बॉडी पर वह स्टाइलिश कपड़े ट्राई करती रहती हैं। वह भी अक्सर शार्ट और बॉडीकॉन ड्रेसेज में नजर आती हैं। लेकिन कभी-कभार वह भी इतनी टाइट ड्रेस पहन लेती हैं कि हर कोई सोच में पड़ जाता है।
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ के हुस्न के सभी दीवाने हैं। हालांकि, वह ज्यादातर सिंपल रहना ही पसंद करती हैं। जिस पर हर कोई मर-मिटता है। क्योंकि इतनी सक्सेसफुल होने के बाद भी वह सिंपल रहने को ज्यादा तवज्जो देती हैं। लेकिन कई बार उन्होंने भी ऐसी ड्रेसेस का सेलेक्शन किया जो बहुत टाइट होती हैं।
Published on:
07 Aug 2021 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
