6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

’65 के अनिल कपूर बूढ़े नहीं हुए तो तैमूर के साथ नजर आएंगे​ फिल्मों में, ‘मलंग’ के पोस्टर को देख बन रहे ऐसे ही जोक्स

यूजर्स 'मिस्टर इंडिया' के अभिनेता की उम्र को लेकर कई प्रकार के कमेंट कर रहे हैं....
2 min read
Google source verification
anil kapoor

anil kapoor

बॉलीवुड अभिनेता Anil Kapoor अपनी अपकमिंग मूवी 'Malang' को लेकर इन दिनों चर्चा में है। मोहित सूरी की यह फिल्म साल 2020 में वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी। इस फिल्म में Anil Kapoor के अलावा Aditya Roy Kapoor , kunal khemu और Disha Patani नजर आएंगे। अनिल कपूर ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह युवा और फिट नजर आ रहे है।

यूजर्स 'मिस्टर इंडिया' के अभिनेता की उम्र को लेकर कई प्रकार के कमेंट कर रहे हैं। कोई उनकी उम्र पूछ रहा है तो कोई कहता है उम्र को केवल एक संख्या है। आपको बता दें कि अनिल कपूर 62, आदित्य रॉय कपूर 33, दिशा पटानी 26 और कुणाल केमू 35 साल के हैं।

लोग अनिल कपूर की उम्र पर टिप्पणी करते हुए कहते है कि क्या अभिनेता वास्तव में 62 साल के है या 26 साल के हैं। अन्य लोगों ने अनिल कपूर के साथ बॉलीवुड के भविष्य की कल्पना करते हुए कहते है वो ऐसे ही फिट और जवां रहे तो शायद तैमूर के साथ काम करने नजर आएंगे।

आपको बता दे कि हाल ही में अनिल कपूर की फिल्म 'टोटल धमाल' रिलीज हुई है। इस फिल्म में वो लंबे समय बाद माधुरी दीक्षित के साथ नजर आए है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग