Anil Kapoor Upcoming Movie SAVI: बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की मचअवेटेड मूवी 'सावि' का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जोकर के रूप में एक्टर अनिल कपूर का डरावना लुक ट्रेलर में देखा जा सकता है। क्राइम-थ्रिलर मूवी 'सावि' में डर और खौफ के बीच जिंदगी और मौत से जूझती अभिनेत्री दिव्या खोसला नजर आने वाली हैं। यह मूवी बड़े पर्दे पर कब रिलीज होगी, आइए बताते हैं।
फिल्म निर्माताओं ने Savi का धमाकेदार खूनी ट्रेलर जारी कर दिया है। जिसका फैंस लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर में अनिल कपूर का खतरनाक अवतार देखने को मिला है। फिल्म में अभिनेत्री दिव्या खोसला के साथ अनिल कपूर और हर्षवर्धन राणे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
एक्शन थ्रिलर फिल्म सावि 31 मई, 2024 को रिलीज होने को तैयार है। फिल्म को किरदार देव ने डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार हैं।
यह फिल्म क्राइम-जेल-पुलिस के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी।
Updated on:
21 May 2024 05:24 pm
Published on:
21 May 2024 05:21 pm