Anil Sunita Kapoor Marriage Anniversary Priceless Throwback Pics
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी जवानी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। सालों बाद भी अनिल कपूर जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं तो धमाल मचा देते हैं। वहीं हाल ही में अनील कपूर और सुनीता कपूर ने अपनी शादी की सालगिराह बनाई है। दोनों ने ही अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। सोशल मीडिया पर भी कमल को खूब बधाइयां मिली थी। इसी के साथ आपको बता दें केवल अनिल कपूर ही अपनी जवानी के लिए चर्चाओं में नहीं रहते हैं, बल्कि उनकी पत्नी सुनीता भी अपनी खूबसूरती के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज हम आपको बतातें हैं कि पत्नी सुनीता कपूर पर प्यार लुटाते हुए अनिल कपूर ने क्या कहा।
अनिल कपूर ने स्पेशल ढंग से विश किया पत्नी को
लाइम लाइट से दूर रहने वाली अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर असल जिंदगी में अपनी खूबसूरती के लिए खूब तारीफें बंटोरती हैं। वेंडिग एनिवर्सरी पर अनिल कपूर ने सुनीता संग रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। फोटो को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा था कि उनकी लव स्टोरी की कहानी के आगे सभी की लव स्टोरी और कोटेशन्स छोटे पड़ जाते हैं। जब तक उनके साथ सुनीत हैं। वह खुद को काफी सुरक्षित, खुश समझते हैं। अनिल ने पोस्ट में लिखा कि वह वादा करते हैं कि वह उनसे हमेशा बहुत प्यार करेंगे और वह इसकी हकदार भी हैं।
बहुत खुश हैं सुनीता कपूर को पाकर अनिल
वहीं पोस्ट में अनिल ने सुनीता पर प्यार लुटाते हुए कहा कि उनका प्यार सुनीता के लिए ट्रेन के तीसरे डिब्बे में यात्रा से लेकर रिक्शा और काली पीली टैक्सियों से लेकर फर्स्ट क्लास बिजनेस फ्लाइट तक, दक्षिण के करैकुडी जैसे गांव के छोटे होटल से लेकर लेह लद्दाख में एक टेंट में रहने तकजैसे है। अनिल बतातें हैं कि उनहोंने यह सब अपने चेहरे पर एक खूबसूरत मुस्कान और दिलों में प्यार के साथ किया।
अनिल बतातें हैं कि सुनीता से प्यार करने के लिए उनके पास कई वजह है। यहां तक उनके चेहरे पर जो मुस्कुान रहती हैं उसकी वजह भी यह है। सुनीता के साथ होने से उनका सफर काफी खूबसूरत हो गया। अनिल बतातें हैं कि वह सुनीता को अपने हमसफर के रूप में पाकर खुद को काफी धन्य महसूस करते हैं।
सालों बाद भी लगती हैं यंग
आपको बता दें अनील कपूर और सुनीता कपूर की शादी को 37 साल पूरे हो गए हैं। शादी के इतने साल भी सुनीता ने खुद को काफी फिट रखा हुआ है। अक्सर सुनीता जब भी पार्टी या शदियों में जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ग्लैमरस तस्वीरें तेजी से वायरल होती हैं।
Published on:
20 May 2021 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
