
‘Animal’ ‘Gadar 2’ Box Office Collection Day 21: रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ तीन हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। हालांकि ‘एनिमल’ की कमाई में तीसरे हफ्ते में काफी गिरावट देखी जा रही है बावजूद इसके इस फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ का लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है।
‘एनिमल’ का 21वें दिन का कलेक्शन
शाहरुख खान की ‘डंकी’ की रिलीज के साथ ही ‘एनिमल’ की कमाई की रफ्तार भी बॉक्स ऑफिस पर थमती नजर आ रही है। रणबीर कपूर की क्राइम थ्रिलर के कारोबार की बात करें इसने पहले हफ्ते में 337.58 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 139.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं तीसरे हफ्ते की कमाई अभी जारी है और फिल्म इस हफ्ते भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ‘एनिमल’ की रिलीज के तीसरे गुरुवार यानी 21वें दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 50.3 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘एनिमल’ का 20 दिनों का कलेक्शन 531.29 करोड़ रुपये हो गए हैं।
‘एनिमल’ ने तोड़ा ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड
सनी देओल की ‘गदर 2’ इस साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने अपने लाइफटाइम कलेक्शन में कुल 525.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं 1 दिसंबर को रिलीज़ हुई रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने केवल 21 दिनों में अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म से बेहतर प्रदर्शन किया है।
संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 5 करोड़ रुपये की कमाई कर 531.29 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ रणबीर कपूर की फिल्म ने ‘ गदर 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। एनिमल अब बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर शाहरुख की जवान (643.87 करोड़) और दूसरे नंबर पर पठान (543.05 करोड़) हैं।
Published on:
22 Dec 2023 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
