14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Animal Box Office: ‘एनिमल’ ने संडे को मचाई तबाही, 38वें दिन तूफानी कमाई के साथ हुई सक्सेस पार्टी

Animal Box Office Collection Day 38 Prediction: 'एनिमल' फिल्म के 38वें दिन के आंकडे़े आ गए हैं। फिल्म रविवार को महाकाय कलेक्शन कर सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification
animal_box_office_collection_day_38_sunday_prediction.jpg

एनिमल ने संडे को किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Box Office Collection: रणबीर कपूर की 'एनिमल' पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 38 दिन हो चुके हैं। हर दिन फिल्म के कलेक्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। करोड़ों कमाने वाली फिल्म अब लाखों में कलेक्शन कर रही है। पर फिर भी एनिमल कई रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है। अब रणबीर कपूर से लेकर तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल 'एनिमल' की पूरी स्टार कास्ट सक्सेस पार्टी कर रही है और एनिमल फिल्म ने शनिवार को भी शानदार कमाई की थी वहीं अब रविवार के भी Sacnilk ने अर्ली ट्रेड के आंकड़े जारी कर दिए हैं।

एनिमल ने 38वें दिन किया ये कलेक्शन (Animal Box Office Collection Day 38)
Sacnilk ने जो रविवार के एनिमल के अर्ली ट्रेड के आंकड़े जारी किए हैं उसके अनुसार फिल्म कई फिल्मों से आगे निकल गई है। 'एनिमल' संडे को 70 लाख का जबरदस्त कलेक्शन कर सकती है। ये आंकड़े शाम होते-होते बदल सकते हैं। अब एनिमल का कुल कलेक्शन 550.12 करोड़ हो गया है।

एनिमल हुआ ब्लॉकबस्टर साबित (Animal Success Party)
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हो रही है। फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं। वहीं अब फिल्म की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया, इसमें रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर के साथ पहुंच। वहीं बॉबी देओल भी अपने शानदार लुक में नजर आए।