
रिलीज होते ही ‘एनिमल’ ने बनाया ये रिकॉर्ड
Animal Office Collection Record: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ आज यानी 1 दिसंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म को ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कथित तौर पर दुनिया भर में गदर मचा रही है। फिल्म रिलीज होते ही एक महारिकॉर्ड किया अपने नाम कर लिया है। रिलीज के दिन यानी शुक्रवार को एनिमल के आधिकारिक एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर किया गया है कि फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है।
रिलीज होते ही ‘एनिमल’ ने बनाया ये रिकॉर्ड
इसके साथ, यह उपलब्धि हासिल करने वाली उत्तरी अमेरिका में संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म पहली हिंदी फिल्म बन गई है। एनिमल के आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा गया है, “इतिहास बन गया! #एनिमल ने नॉर्थ अमेरिका में 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, इसका प्रीमियर शाम 5:30 बजे पीएसटी पर होगा! यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली हिंदी फिल्म! टूटेंगे कई और रिकॉर्ड!”
‘एनिमल’ ने 'टाइगर 3' को चटाई धूल
वहीं 'एनिमल' ने रिलीज होते ही सलमान खान की टाइगर 3' को धूल चटा दी है। ‘एनिमल’ इंडिया में रिलीज होते ही सिनेमाघरों में छा गई है। साथ ही 'एनिमल' की पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'एनिमल' भारत में पहले दिन 60 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म के 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने की उम्मीद है। इन आंकड़ों के साथ रणबीर कपूर की फिल्म ने सलमान खान की ‘टाइगर 3’ को धूल चटा दी है। क्योंकि ‘टाइगर 3’ की पहले दिन की कमाई 44 करोड़ के करीब थी।
'एनिमल' को कबीर फेम संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म मल्टीस्टारर है। रणबीर कपूर के अलावा 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, शक्ति कपूर सहित कईं स्टार ने अहम रोल प्ले किया है। ये फिल्म आज हिंदी, तमिल, तुलुगु, मलयालम और कन्नड भाषा में रिलीज हुई है।
Updated on:
01 Dec 2023 02:43 pm
Published on:
01 Dec 2023 02:41 pm
