5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ankita Lokhande ने सोशल मीडिया पर लिखा- तुम्हारा दर्द मायने रखता है

अंकिता लोखंडे ने जो पोस्ट शेयर किया है वह Daniell Koepke का कोट, जो ट्रॉमा पर आधारित है। इसमें लिखा हुआ है, आपका आघात वैध है। भले ही दूसरे लोगों ने बहुत बुरा अनुभव किया है।

2 min read
Google source verification
ankita_lokhande.jpg

Ankita Lokhande Shares Post

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को ढाई महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। लेकिन अभी तक उनकी मौत को लेकर स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने आत्महत्या की थी या फिर किसी साजिश के तहत उनकी हत्या की गई थी। सीबीआई के साथ-साथ ईडी और एनसीबी भी इस केस की जांच कर रही है। इससे इतर सुशांत के करीबी उन्हें रोजाना याद करते हैं। कभी सुशांत की काफी करीबी रहीं अंकिता लोखंडे सुशांत को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक ऐसा ही पोस्ट किया है, जिसे सुशांत से जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल, अंकिता लोखंडे ने जो पोस्ट शेयर किया है वह Daniell Koepke का कोट, जो ट्रॉमा पर आधारित है। इसमें लिखा हुआ है, आपका आघात वैध है। भले ही दूसरे लोगों ने बहुत बुरा अनुभव किया है। भले ही कोई इसी अनुभव से गुजरा है और वह दुर्बल महसूस न करता हो। भले ही इसे टाला जा सकता था। भले ही यह काफी पहले हुआ हो। भले ही इस बारे में कोई नहीं जानता हो। तुम्हारा आघात सच है और वैध है और तुम इसके बारे में बात करना डिर्जव करते हो। यह दयनीय है बल्कि यह सेल्फ केयर है। इस कोट की आगे की पंक्तियों में लिखा हुआ है, तुम्हारा दर्द मायने रखता है। तुम्हारा अनुभव मायने रखता है और तुम्हारा इससे उबरना मायने रखता है। कोई भी तुमसे ये लेकर नहीं जा सकता है।

View this post on Instagram

#youarevalid #youareseen

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

अंकिता लोखंडे का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इससे पहले अंकिता लोखंडे ने सुशांत का सपना पूरा करने में अपना योगदान दिया था। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत का सपना था कि वह 1000 पेड़ लगाने चाहते थे। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील की थी कि वो सुशांत का सपना पूरा करने में अपना सहयोग दें ताकि उनका सपना पूरा किया जा सके। सुशांत के इसी सपने को पूरा करने के लिए अंकिता लोखंडे हाल ही में पौधे खरीदने पहुंची थीं। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के 50 सपनों में से एक सपना 1000 पौधे लगाने का था।

View this post on Instagram

Believe you both are together ❤️ #warriors4ssr

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on