13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सैफ अली खान का फोटोग्राफर्स पर फूटा गुस्सा, बोले- हमारे बेडरूम में आ जाइए

Saif Ali Khan Takes Swipe At Paparazzi: फोटोग्राफर्स द्वारा उनका और उनकी पत्नी करीना कपूर का पीछा किए जाने से सैफ अली खान कुछ नाराज नजर आए। मलाइका अरोड़ा की मां की बर्थडे पार्टी से लौट रहे कपल को देर रात उनके घर के बाहर घेर लिया। जैसे ही पैपराजी ने सैफ और करीना का नाम चिल्लाया, एक्टर थोड़ा परेशान हो गए और ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Mar 03, 2023

Annoyed Saif Ali Khan tells paparazzi ‘humare bedroom mein aajaiye’

Annoyed Saif Ali Khan tells paparazzi ‘humare bedroom mein aajaiye’

Saif Ali Khan Takes Swipe At Paparazzi: सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड के चर्चित कपल हैं। इन दोनों की अपने बच्चों के साथ फोटो और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। पैपराजी और फोटोग्राफर भी अक्सर उनके फोटो और वीडियो के लिए उनके घर के आस-पास दिखाई देते रहते हैं। हाल ही में इस कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना और सैफ पार्टी से घर लौटेते नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे का हाथ थामें दिखाई दे रहे हैं। इस बीच पैपराजी दोनों के पीछे पड़ते दिखाई दिए। जिसके बाद वीडियो में पैपराजी को सैफ ऐसा कुछ बोल देते हैं, जिसकी वजह से वो फिर से चर्चा में आ गए हैं।


मलाइका अरोड़ा की मां के जन्मदिन में गए थे सैफ करीना


बताया जा रहा है कि सैफ और करीना ने कल रात मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा के जन्मदिन में शिरकत करने गए हुए थे। इस मौके पर सैफ अली खान ब्लैक कुर्ता और व्हाइट पैजामें में नजर आए, तो वहीं ब्लैक कलर की शॉर्ड ड्रेस में करीना दिखाई दी। पार्टी से जब करीना और सैफ घर वापस लौटते है तो उनके घर के बाहर पैपराजी और फोटोग्राफर्स उनकी फोटो और वीडियो का इंतजार कर रहे थे।


करीना-सैफ के पीछे पड़े पैपराजी


जैसे ही करीना और सैफ कार से उतरकर घर की तरफ बड़ते हैं, फोटोग्राफर्स उन्हें पोज देने के लिए रोक लते हैं। सैफ और करीना कुछ समय के लिए फोटोग्राफर्स को पोज देते हैं, फिर दोनों आगे बढ़ने लगते हैं। इस बीच पैपराजी और तस्वीरें लेने के लिए चिल्लाने लगते हैं और दोनों के पीछे पड़ जाते हैं। सैफ अली खान पैपराजी की वजह से इतना परेशान हो जाते हैं कि वह गुस्से में ऐसा जवाब देते हैं जिसे सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं।


सैफ ने गुस्से में कही ये बात


पैपराजियों के पीछे पड़ने पर गुस्से में सैफ करते हैं कि 'एक काम करिये हमारे बेडरूम में आ जाइए'। इस तरह फोटोग्राफर समझ जाते हैं कि सैफ अली खान का मूड ठीक नहीं है। इसके बाद दोनों ही पति-पत्नी घर के अंदर चले जाते हैं और सैफ अली खान दरवाजा बंद कर लेते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस पर लगातार रिएक्शंस भी आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 14 साल पहले '3 इडियट्स' के लिए ऐसे लिया गया था करीना कपूर का लुक टेस्ट, तस्वीरें देख छूट जाएगी हंसी


ठीक मूड में नहीं दिखे सैफ


इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ फैंस का कहना है कि सैफ ठीक मूड में नहीं दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'सर का दिमाग कुछ ज्यादा ही गर्म लग रहा है।' तो कुछ लोगों ने फोटोग्राफर्स को ही बुरा-भला कहा है। एक यूजर ने कहा, 'तुम लोगों को ऐसा ही जवाब मिलना चाहुए। एक्टर्स के पीछे जाओगे तो यहीं जवाब मिलेगा आपको।'


इन फिल्मों में नजर आएंगे सैफ और करीना


बात करें, सैफ के वर्कफ्रंट की तो उन्हें आखिरी बार फिल्म विक्रम वेधा में देखा गया था। इसके बाद वह फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वब 'रावण' के किरदार में दिखाई देंके। तो वहीं, करीना कपूर को आखिरी बार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। अब वह जल्द ही डायरेक्टर हंसल मेहता की फिल्म में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड का हिस्सा बने करीना कपूर, सैफ अली खान और मसाबा गुप्ता, मार्वल यूनिवर्स में निभाएंगे ये भूमिका