Hindi Voice Cast of Marvel’s Wastelanders: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान एक नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। आपको जानकर ये हैरानी होगी कि दोनों किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट में नहीं बल्की हॉलीवुड प्रोजेक्ट में साथ आ रहे हैं। दरअसल, हाल ही में घोषणा की गई है कि 'मार्वल्स वेस्टलैंडर्स' के हिंदी वर्जन में दोनों बॉलीवुड एक्टर अपनी आवाज देने वाले हैं। इनके अलावा भारत के कई और कलाकार इस फिल्म में डेब्यू करते नजर आएंगे। मजेदार बात ये है कि इस पूरी सीरीज में सैफ अली खान, करीना कपूर खान के अलावा व्रजेश हिरजी, शरद केलकर, आशीष विद्यार्थी, जयदीप अहलावत, मिथिला पालकर, प्राजक्ता कोली, यशस्विनी दयामा जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारे इससीरीज के फेमस कैरेक्टर्स को अपनी आवाज देंगे।