22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Birthday Special: अन्नू कपूर का असली नाम है अनिल कपूर, 4 की जगह 10 हजार का चैक मिला तो बदलना पड़ा नाम

इसके लिए चार हजार रुपये दिए जाने थे, लेकिन मिल गया दस हजार रुपये का चेक और हीरो अनिल कपूर को मिला चार हजार रुपये का चेक।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 20 Feb 2018, 6:18 PM IST

Annu Kapoor birthday

Annu Kapoor birthday

बॉलीवुड अभिनेता और टीवी एक्टर अन्नू कपूर जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं। उन्हें बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे पर भी खूब पहचान मिली है। फिल्मों में वह 80 के डेकेड में एक्टिव थे। रिएलिटी शो 'अंताक्षरी' के होस्ट के तौर पर वे लोगो के दिलों में आज भी बसे हैं।

अन्नू कपूर का असली नाम अनिल कपूर है और उनका नाम बदलने के पीछे की कहानी भी झक्कास एक्टर अनिल कपूर से ही जुड़ी है। अन्नू कपूर जब फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे, उस समय 'मिस्टर इंडिया' वाले अनिल कपूर बॉलीवुड में एक उभरते स्टार थे और अन्नू को फिल्म 'मशाल' में उनके साथ काम करने का मौका मिल गया।

इस फिल्म में उन्हें सिर्फ चार लाइनें बोलनी थीं और इसके लिए चार हजार रुपये दिए जाने थे, लेकिन मिल गया दस हजार रुपये का चेक और हीरो अनिल कपूर को मिला चार हजार रुपये का चेक। अनिल कपूर ने जब अपने बड़े भाई बोनी कपूर को यह बात बताई तो वह यशराज प्रोडक्शन के अकाउंटेंट के पास शिकायत करने पहुंच गए कि उनके भाई को चार हजार रुपये ही दिए गए, जबकि दस हजार रुपये दिए जाने की बात हुई थी।

अकाउंटेंट को याद था कि उसने अनिल कपूर के नाम से दस हजार रुपये का चेक काटा था। फाइल देखी तो पता चला कि अन्नू कपूर का चेक अनिल कपूर को दे दिया गया था। अन्नू कपूर का असली नाम अनिल कपूर था, इसलिए उनका अकाउंट इसी नाम से था। कंफ्यूजन में अनिल कपूर का चेक अन्नू को दे दिया गया था।

A post shared by Annu Kapoor (@annukapoor) on

इस इंसिडेंट के बाद कई लोगो ने अन्नू कपूर को सजेस्ट किया कि उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए, चूंकि नोर्थ इंडिया में अनुराग, अनवर या अनुपम जैसे नाम वालों को लोग प्यार से 'अन्नू' कहते थे, इसलिए उन्होंने अपना नाम अनिल कपूर से अन्नू कपूर रख लिया।

With one of the greatest

A post shared by Annu Kapoor (@annukapoor) on

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग