
अंतरा माली
अंतरा माली बॉलीवुड की उन हीरोइनों में शुमार है जिन्होंने एक भी हिट फिल्म नहीं दी है। अंतरा ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में फिल्म 'ढूंढते रह जाओगे' से की थी। अंतरा को चैलेंजिंग रोल प्ले करने के लिए जाना जाता था।
11 मई 1979 को मुंबई में अंतरा माली का जन्म हुआ था। अंतरा के पिता जगदीश माली फोटोग्राफर थे। सामान्य जीवन बिताने के बाद 1998 में आई मूवी ‘ढूंढते रह जाओगे’ से अंतरा ने अपना फिल्मी करियर शुरु किया लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। एक्ट्रेस अंतरा माली लाइमलाइट से दूर रहने वाली एक्ट्रेसेस में शुमार थीं। अंतरा माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन थीं।
2001 से लेकर 2010 के बीच में अंतरा तमाम मूवीज में दिखीं। ‘ढूंढते रह जाओगे’ फ्लॉप हो जाने के बाद उन्होंने रामगोपाल वर्मा की मूवी मस्त में अंतरा ने सपोर्टिंग रोल काम किया था जहां उन्हें पहचान मिली। उनके काम की तारीफ हुई। इसके बाद 'रोड', 'कंपनी' और 'डरना मना है' जैसी फिल्मों में अंतरा दिखाई दीं। 2004 में अंतरा माली और अभिषेक बच्चन की मूवी ‘नाच’ आई जो फ्लॉप रही वहीं ‘मिस्टर या मिसेज’ भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ताजा खबरें
इसके बाद अंतरा ने बॉलीवुड छोड़ दिया और साउथ इंडस्ट्री का रुख किया। 2010 में अमोल पालेकर के डायरेक्शन में बनी मूवी ‘एंड वन्स अगेन’ के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। अंतरा ने साल 2009 में अंतरा ने Che Kurrien से शादी कर ली जो एक मैगजीन के एडिटर हैं।
Published on:
11 May 2024 08:03 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
