Anu Malik Wanted To Slap Himself After Listening To Neha Kakkar Song
नई दिल्ली। सिंगर नेहा कक्कड़ आज बॉलीवुड की मशहूर गायिका बन चुकी हैं। आज उन्हें इंडस्ट्री में क्वीन के नाम से जाना जाता है। वहीं आज नेहा कई मशहूर गीतकार और संगीतकारों संग गाती और बैठती हैं। उनकी आवाज़ आज लोगों के दिलों को छू जाती है। खास बात यह है कि नेहा ने यह मुकाम खुद अपनी मेहनत से पाया है। इंडस्ट्री में कोई भी उनका गॉड फ्रादर नहीं था। ऐसे में नेहा ने जागरण से लेकर कई ऑडिशन में खुद को प्रूव किया है। अब जहां नेहा एक स्टार बन चुकी हैं। ऐसे में उनके स्ट्रगल के दिनों के कई किस्से सामने आते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर नेहा का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें नेहा का गाना सुनकर मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक का रिएक्शन हैरान कर देना वाला है।
नेहा कक्कड़ का पुराना वीडियो
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नेहा इंडियन आइडल के मंच पर दिखाई दे रही हैं। जिसके जज हैं। मशहूर सिंगर सोनू निगम, कोरियोग्राफर फराह खान और इंडियन म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक। वीडियो में नेहा अपने पार्टनर संग गाना गाती हैं। जिसे सुनने के बाद अनु अपनी कवि अंदाज में कहते हैं "नेहा कक्कड़ तेरी आवाज़ सुनकर लगता है अपने मुंह पर मारूं थप्पड़।" अनु मलिक का ऐसा रिएक्शन देख लोग काफी हैरान हो रहे हैं।
नेहा कक्कड़ बनी इंडियन आइडल की जज
आज नेहा कक्कड़ पर अपनी आवाज़ से इंडस्ट्री में राज कर रही हैं। उनके फैंस उनकी आवाज़ के बहुत बड़े दीवाने हैं। यही नहीं आज नेहा मशहूर सिगिंग शो इंडियन आइडल की जज भी हैं। नेहा को उसी मंच पर बौतर जज देख उनके फैंस को काफी प्रेरणा मिलती है। नेहा का काला चश्मा, दिलबर, आंख मारूं जैसे गाने सुपरहिट हैं।
रोहनप्रीत सिंह संग की शादी
नेहा कक्कड़ ने हाल ही में रोहनप्रीत सिंह शादी कर ली है। रोहनप्रीत सिंह भी एक सिंगर हैं। शादी से पहने दोनों का सॉन्ग नेहू दा विहा रिलीज़ हुआ था। जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था। सोशल मीडिया पर नेहा पति रोहन संग कई क्यूट और खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। रोहन भी वैलेंटाइन डे पर शो पर नज़र आए थे। जहांं दोनों ने मिलकर खूब सुर छेड़े थे।
Published on:
11 Apr 2021 05:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
