13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतीश कौशिक के निधन के बाद कोलकाता के कालीघाट मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, कहा- मेरे दोस्त…

Anupam Kher visits Kalighat Temple: अनुपम खेर अपने दोस्त सतीश कौशिक के दिल्ली में निधन के कुछ दिनों बाद कोलकाता पहुंच गए हैं। उन्होंने शहर के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर में जाकर दर्शन किए और अपने दोस्त की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। इसके अलावा उन्होंने सभी की सुख-समृद्धि के लिए भी कामना की है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Mar 12, 2023

Anupam Kher visits Kalighat Temple in Kolkata to pray for late friend Satish Kaushik, shares video

Anupam Kher visits Kalighat Temple in Kolkata to pray for late friend Satish Kaushik, shares video

Anupam Kher visits Kalighat Temple: फिल्म निर्देशक और एक्टर सतीश कौशिक का 9 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से एंटरटेनमेंट इंडसट्री में हड़कंप मच गया है। इसके अलावा सतीश का परिवार भी टूट चुका है। परिवार के अलावा सतीश के करीबी दोस्त और जाने-माने एक्टर अनुपम खेर को भी अपने दोस्त की मौत से गहरा सदमा लगा है। सतीश के निधन की जानकारी भी सबसे पहले अनुपम खेर ने उनके फैंस को दी थी। सतीश के जाने के बाद से अनुपम खेर उनसे जुड़ी यादों को शेयर कर रहे हैं। अब वो अपने दोस्त के लिए कोलकाता के कालीघाट मंदिर पहुंच गए हैं।


कोलकाता के कालीघाट मंदिर पहुंचे अनुपम खेर


सतीश के अंतिम दर्शन के वक्त अनुपम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह सतीश के शव के पास बैठकर रोते नजर आ रहे थे। अपने बेहद करीबी दोस्त को ऐसी हालत में देखकर अनुपम के आंसू छलक पड़े। अब उन्होंने कोलकाता के कालीघाट मंदिर से एक वीडियो शेयर किया है।


अनुपम ने की यह प्रार्थना


कालीघाट मंदिर में दर्शन करने के बाद अनुपम ने कहा, "आज मैं कालीघाट मंदिर में दर्शन के लिए आया था। मैंने सभी की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। साथ ही अपने मित्र सतीश कौशिक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मैंने भी इस मंदिर में पूजा की। जय माँ काली।"


अनुपम खेर और सतीश कौशिक थे गहरे दोस्त


अनुपम द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनके माथे पर भगवा रंग का निशान देखा जा सकता है। इसके अलावा उनके गले में फूलों का हार और एक चुनरी पहनी हुई हैं। अनुपम ने दोस्त सतीश के लिए अपने प्यार का इजहार इंस्टाग्राम के जरिए लाइव भी शेयर किया था। अनुपम और सतीश पिछले 45 सालों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों में गहरी दोस्ती थी।

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने सतीश कौशिक से लिए थे पैसे उधार, नहीं लौटाने पर बैट लेकर मारने पहुंच गए थे दिग्गज एक्टर