केआरके ने अपने एक ट्वीट्स में अनुराग कश्यप को मृत बताकर श्रद्धांजली अर्पित करते हुए लिखा है कि – ‘आपकी आत्मा को शांति मिले अनुराग कश्यप। वह बहुत ही अच्छे कहानीकार थे। जिसे कभी नही भुलाया जा सकता था हम आपको हमेशा याद करेंगे सर। इसके साथ’ कमाल आर खान ने अनुराग कश्यप की एक तस्वीर भी भी शेयर की थी।
केआरके के ट्वीट को वायरल होते ही अनुराग ने काफी नाराजगी व्यक्त की और इसका उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया।
अनुराग का जवाब मिलते ही केआरके ने ट्विटर हैंडल से माफी मांगी, जिसमें उन्होंने लिखा, “हम माफी इस बात की चाहते हैं कि हमारे स्टाफ ने इतनी बड़ी गलती कर दी कि उन्होंने अनुराग कपूर को अनुराग कश्यप समझ लिया और उनके बारे में गलत न्यूज पोस्ट कर दी। अनुराग कपूर जी की आत्मा को शांति मिले।
बता दें कि अनुराग कश्यप और KRK के बीच झगड़ा काफी पुराना है अनुराग कश्यप और करन जौहर ने उन्हें अपनी फिल्मों के रिव्यू करने से रोका था। यहाम तक कि अनुराग कश्यप ने केआरके को अनइम्पोर्टेंट भी कहा था।