31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ़िल्म ‘तेरे नाम’ के लिए अनुराग कश्यप ने सलमान को दी थी ऐसी सलाह, प्रोड्यूसर ने फेंक कर मारा गिलास

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान ख़ान की फ़िल्म 'तेरे नाम' आज भी लोगों को याद हैं। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचा दिया था। 2003 में रिलीज़ हुई इस फ़िल्म ने काफ़ी अच्छी कमाई की थी। चलिए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें।

2 min read
Google source verification
salman_khan.jpg

फ़िल्म तेरे नाम में सलमान ख़ान राधे के रोल में थे। वह इस फ़िल्म में मुख्य किरदार की भूमिका निभा रहे थे। उनके साथ मुख्य किरदार में चावला यानी निर्जला भी इस फ़िल्म में मुख्य किरदार की भूमिका निभा रही थी। राधे जो कॉलेज का बिगड़ा हुआ लड़का होता है तभी कॉलेज में निर्जला की एंट्री होती हैं। वह एक साधारण सी पुजारी की सीधी सादी लड़की रहती हैं। राधे को निर्जला से प्यार हो जाता हैं। और फिर इस कहानी में एक के बाद एक टूरिस्ट होने लगते हैं।

यह फ़िल्म लव स्टोरी जैसी थी। इस फ़िल्म को कौशिक सतीश ने निर्देशित किया था। लेकिन उससे पहले ही इस फ़िल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट करने वाले थे। इस फ़िल्म से जुड़ा एक क़िस्सा हैं। कहा जाता है कि सलमान ख़ान ने अनुराग कश्यप को इस फ़िल्म के दौरान गलास फेंक कर मारा था। चलिए जानते हैं इसके पीछे का कारण

‘तेरे नाम’ फ़िल्म साउथ की रिमेक फ़िल्म थी। साउथ की फ़िल्म सेतु अच्छा कारोबार कर रही थी। इसी को देखते हुए प्रोड्यूसर भी इस फिल्म के हिंदी रीमेक के राइटर्स ख़रीदना चाहते थे। इस फ़िल्म के राइटर राम गोपाल वर्मा को मिल गया। इसके बाद राम गोपाल वर्मा ने इस फ़िल्म के लिखने का काम अनुराग कश्यप को दे दिया था। तब भी इस फ़िल्म पर काम शुरू नहीं हो पा रहा था इसके बाद बोनी कपूर ने राम गोपाल वर्मा से कहा कि फ़िल्म के राइटर वह उन्हें दे दें। इस फ़िल्म के राइटर बोनी कपूर को मिल गया । और फिर इसके फिल्म में कई बदलाव किए गए और साथ ही हीरो को भी बदल दिया गया।

'तेरे नाम' फ़िल्म में पहले अभिनेता संजय कपूर को चुना गया था। लेकिन संजय कपूर को हटा के सलमान ख़ान को कास्ट किया गया। इस फ़िल्म को निर्देशित करने की ज़िम्मेदारी अनुराग कश्यप को दे दी गई थी। अनुराग कश्यप जब सलमान ख़ान से मिले तो उन्होंने देखा कि सलमान बिलकुल भी एक मिडिल क्लास घर के नहीं देखते हैं।

हालांकि अनुराग कश्यप सलमान ख़ान के सामने ये बात बोले में हिचकिचा रहे थे। लेकिन उसके बाद भी उन्होंने सलमान ख़ान से कहा कि आप अपनी छाती के बाल बढ़ा लो। इस बात को सुनने के बाद सलमान ने कुछ नहीं कहा और मीटिंग के बाद सभी वहां से उठकर चले भी गए थे।

यह भी पढ़ें- सुशांत ने फ़िल्म PK के लिए फीस लेने से कर दिया था इनकार, जानें फिर क्या हुआ

अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का ख़ुलासा किया कि अगले ही दिन उनके पास प्रोड्यूसर फ़ोन करके उन्हें मिलने के लिए बुलाया। जब वहां अनुराग कश्यप पहुंचे तो प्रोड्यूसर ने एक कांच का गिलास फेंका जो दिवार से टकराकर चूर चूर हो गया। अनुराग कश्यप में कुछ कहने से पहले ही प्रोड्यूसर चिल्लाते हुए कहते हैं कि साले तू सलमान को बाल बढ़ाने को कैसे बोल सकता हैं। इसके बाद इस फ़िल्म से अनुराग कश्यप को हटा के कौशिक सतीश को रख लिया गया।