6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anurag Kashyap ने 14 साल छोटी लड़की Kalki Koechlin से रचाई थी शादी, हुमा कुरेशी के चक्कर में…

Anurag Kashyap And Kalki koechlin Love Story: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की सगाई में उनकी एक्टस वाइफ कल्कि अपनी बेटी और बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनुराग के साथ उनका रिश्ता कैसे शुरू हुआ और कहानी क्या थी? आइए जानते हैं।

3 min read
Google source verification
Anurag Kashyap married 14 years younger girl Kalki Koechlin

अनुराग कश्यप की आरती बजाज से शादी टूटी इसके बाद कल्कि मिल गईं

Anurag Kashyap And Kalki koechlin Love Story: बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने बीती रात अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से सगाई कर ली है। सगाई में बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। इस बीच उनकी एक्स वाइफ कल्कि केकलां भी पहुंचीं। इसी बीच चर्चा होने लगा कि आखिर अनुराग के साथ उनका रिश्ता कैसे शुरू हुआ है। आइए हम आपको कल्कि केकलां और अनुराग कश्यप की लव स्टोरी के बारे बताते हैं।

दोनों पहली बार फिल्म 'देव डी' के सेट पर मिले थे
अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी पहली शादी साल 2003 और 2009 के बीच आरती बजाज से हुई थी। मशहूर निर्देशक कथित तौर पर बाद में अपने से बहुत छोटी डायरेक्टर के प्यार में भी पड़े थे। अपनी पहली पत्नी से अलग होने के बाद अनुराग को कल्कि केकलां से प्यार हो गया। दोनों पहली बार फिल्म 'देव डी' के सेट पर टकराए थे।







फिल्म सेट पर अनुराग को कल्कि से हो गया था प्यार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती मुलाकातों के बाद अनुराग को कल्कि से प्यार हो गया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी भावनाओं को कल्कि से छुपाया। उन्होंने कल्कि की किसी भी फिल्म को नहीं छोड़ा और फिर धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को समझने लगे। कहा जाता है कि जब कल्कि को अपने लिए अनुराग की फिलिंग्स का एहसास हुआ तो उन्हें लगा कि अब प्यार का इजहार कर देना चाहिए।

शादी के कुछ ही महीने के बाद दूरियां आ गईं
इस तरह दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और साल 2009 में एक साथ रहने लगे और फिर दो साल बाद आखिरकार उन्होंने शादी करने का फैसला किया। 30 अप्रैल 2011 को दोनों ने ऊटी में शादी कर ली। शुरुआती महीने तो बहुत अच्छे थे और दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे लेकिन समय के साथ, उनका रिश्ता डगमगाने लगा और दूरियां आ गईं।






उन्हें पता चला कि उनके बीच कई सारे मतभेद थे, जिस वजह से वे एक साथ नहीं रह सकते थे। इसके कुछ साल बाद कल्कि ने करीना कपूर के शो 'व्हाट वीमेन वांट सीजन 2' में खुलासा किया कि अनुराग के साथ उनकी शादी नहीं चल पाने का कारण उनकी उम्र का अंतर और उनका बेहद बिजी शेड्यूल था।

क्या दोनों के बीच में आ गईं हुमा कुरेशी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कल्कि जब 25 साल की थीं तब उनकी शादी अनुराग से हुई थी। उस समय अनुराग 39 साल के थे, इसलिए चीजें उस तरह से नहीं हुईं जैसी उन्होंने सोची थीं। इसके अलावा, अनुराग कश्यप के हुमा कुरेशी के साथ जुड़ाव के बारे में अफवाहें थीं या सच थीं। इसपर कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस वजह से दोनों के बीच बहुत झगड़े होते थे।





कल्कि से अलग होना अनुराग का सबसे बड़ा नुकसान था

इसलिए साल 2013 में दोनों ने आधिकारिक तौर एक दूसरे से तलाक ले लिए। लेकिन तलाक के बाद भी दोनों ने बॉन्ड बना रखा है। साथ ही एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं। एक मीडिया बातचीत में कल्कि ने कथित तौर पर अपने तलाक के बाद खुलकर बात की और अनुराग कश्यप ने भी एक बार मीडिया से कहा था कि कल्कि से अलग होना उनका सबसे बड़ा नुकसान था।