
Anushka Sharm Sakshi Dhoni
बॉलीवुड एक्ट्रेस Anushka Sharma और Mahendra Singh Dhoni की पत्नी Sakshi Dhoni में कई बातें समान हैं। पहली बात तो ये की साक्षी और अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान से शादी की। वहीं दूसरी एक और बात है जो कॉमन है वो है उनकी पढ़ाई।
सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और साक्षी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें उनके स्कूल के दिनों हैं। इन फोटोज को देखकर साफ पता लग रहा है कि इन दोनों ने एक साथ पढ़ाई की है। दरअसल, अनुष्का के पिता अजय कुमार आर्मी में है।
ड्यूटी की वजह से उनकी पोस्टिंग कई जगहों पर होती रही। वहीं उनके पिता की पोस्टिंग असम में हुई थी। इसके बाद उन्होंने असम के St Mary’s School में दाखिला लिया। बता दें कि इसी स्कूल में साक्षी पहले से पढ़ रही थीं।
स्कूल के दिनों में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई। वायरल हो रही तस्वीरें उसी दौरान की हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं की अनुष्का ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है और साक्षी ने भी व्हाइट और लाइट पिंक कलर की डेस पहनी हुई है।
इस तस्वीर में दोनों बेहद ही क्यूट नजर आ रही हैं। वहीं तस्वीर में उनके कुछ दोस्त भी नजर आ रहे हैं।
Published on:
31 Jan 2019 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
