6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Virat Anushka Baby Boy: अनुष्का-विराट का बेटा जन्म लेते ही बन गया सोशल मीडिया किंग, वामिका रह गई पीछे

Virat Anushka Baby Boy: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार बेबी बॉय अकाय (Baby Boy Akaay) के पैरेंट्स बने हैं। कपल का बेटा पैदा होते ही सोशल मीडिया स्टार (Social Media Star) बन गया है!

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Feb 21, 2024

viratanushka baby boy akaay

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का बेटा पैदा होते ही सोशल मीडिया स्टार

Virat Anushka Baby Boy: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Anushka Sharma and Virat Kohli) 15 फरवरी को दूसरी बार बेबी बॉय के पैरेंट्स बने हैं। कपल ने अपने फैंस के साथ इस गुड न्यूज (Good News) को 20 फरवरी को एक पोस्ट के जरिए शेयर की थी। विराट और अनुष्का ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। एक्ट्रेस के अकाय (Akaay) के होने की जानकारी शेयर करते ही सोशल मीडिया पर फैंस क्रेजी होने लगे। कपल के फैंस ने बिना बेबी अकाय (Akaay) का फेस देखे हुए बेटे हो स्टार बना दिया है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Anushka Sharma and Virat Kohli) के अनाउंसमेंट के बाद ही अकाय के नाम के ढेर सरे सोशल मीडिया अकाउंट बन गए है। किसी में विराट, अनुष्का और वामिका की फोटो है। किसी में विराट के बचपन की तो किसी में क्रिकेटर की लेटेस्ट फोटो। ये अकाउंट इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म्स पर कपल के फैंस ने बनाना है। आप भी अगर इन प्लेटफॉर्म्स पर सर्च करेंगे तो आपको अकाय (Akaay)के नाम के कई फैन क्लब अकाउंट दिख जाएंगे।


यह भी पढ़ें: BREAKING Ameen Sayani Passes Away: ‘रेडियो किंग’ अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन


बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली (Anushka Sharma and Virat Kohli) ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट नहीं की थी। कपल ने सीधा सोशल मीडिया के जरिये बेबी अकाय (Akaay) के जन्म की अनाउंसमेंट की है। खबर तो यह भी थी कि दोनों अपने बच्चे का जन्म लंदन में करवाएंगे तो अब अकाय का जन्म मुंबई में हुआ है या लंदन इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
20 फरवरी को अनुष्का और विराट ने बच्चे अकाय (Akaay) की अनाउंसमेंट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमें बहुत खुशी हो रही है यह बताते हुए कि 15 फरवरी को हमने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का स्वागत किया है। हमें आप सबके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है इस खुशी के समय में। हम चाहते हैं कि ऐसे समय में प्लीज हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट की जाए।'