1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी के जन्म के बाद सामने आई ये तस्वीर, जानिए इसके पीछे की सच्चाई

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी की फेक तस्वीर वायरल फैन क्लब ने साझा की अनुष्का की तस्वीर लाइफस्टाइल के आर्टिकल्स में इस्तेमाल हो चुकी है फोटो

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Jan 12, 2021

Virat Kohli and Anushka Sharma

Virat Kohli and Anushka Sharma

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बेटी को जन्म दिया है। इसी के साथ विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का एक बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं। विराट ने सोशल मीडिया (Social media) के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी थी। उसके कुछ देर बार विराट के भाई विकास ने अनुष्का की बेटी की एक झलक दिखाई जिसमें उनके नन्हे पैर दिखाई दे रहे थे। अब इसके बाद सोशल मीडिया पर अनुष्का की एक तस्वीर वायरल हो रही है। फोटो में अनुष्का अपने हाथ में छोटी सी बच्ची को लिए हुए हैं और इसे उन्ही ही बेटी बताया जा रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस बात का दावा कर रहे हैं कि ये अनुष्का की बेटी (Anushka Sharma baby girl) की पहली तस्वीर है।

दरअसल, अनुष्का की छोटी बच्ची के साथ फोटो उन्ही के फैन क्लब ने पोस्ट की है लेकिन इस तस्वीर के पीछे की पूरी सच्चाई आपको बताते हैं। अनुष्का की जो फोटो शेयर की जा रही है वो किसी एजेंसी की है। न्यू बॉर्न बेबीज और लाइफस्टाइल के लिए जारी की गई फोटोज में से एक हैं। इस फोटो को ऐसे कई आर्टिकल्स में इस्तेमाल किया जा चुका है। ये तस्वीर साल 2009 से इंटरनेट पर मौजूद है। इससे पहले भी ये फोटो सामने आ चुकी है। न्यू बॉर्न बेबी के साथ वायरल हो रही अनुष्का की तस्वीर पूरी तरह से फेक है। ये अभी की नहीं है।

पति के अफेयर के बावजूद इन अभिनेत्रियों ने बचाया अपना शादीशुदा रिश्ता, नहीं टूटने दिया परिवार

बता दें कि विराट कोहली ने पिता बनने के बाद फैंस को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे घर बेटी आई है। आपके प्यार के लिए बहुत शुक्रिया। अनुष्का और बेटी बिल्कुल ठीक हैं। हमारी प्राइवेसी को बनाए रखिए। अभी हमें इसकी जरूरत है। विराट और अनुष्का को सेलेब्स और क्रिकेट जगत से लगातार बधाईयां मिल रही हैं।

Story Loader