28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति विराट की कामयाबी पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने ऐसे किया अपने प्यार का इजहार

विराट कोहली ने जड़ा 7वां दोहरा शतक अनुष्का शर्मा ने बिन कुछ कहे जताया प्यार

2 min read
Google source verification
virat_2.jpeg

,,

नई दिल्ली: हाल ही में इंडियन टीम के कैप्टन विराट कोहली ने अपना 7वां दोहरा शतक लगाया। साथ ही उन्होंने अपने करियर का उच्चतम स्कोर नाबाद 254 रन भी हासिल किया। ये किसी भी भारतीय कैप्टन द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। अब विराट की इतनी बड़ी उपलब्धि पर भला उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा कैसे रिएक्ट नहीं करतीं । विराट कोहली के इस रिकॉर्ड के बाद अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली की ब्लैक एंड व्हाइट एक तस्वीर शेयर की। साथ ही उन्होंने हार्ट के 3 इमोजी शेयर किए हैं। इस तरह रोमांटिक अंदाज में बिना कुछ कहे अनुष्का ने विराट के लिए प्यार जाहिर किया है। बता दें अनुष्का और विराट की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।

वहीं बात करें अनुष्का शर्मा की फिल्मों की तो वो फिलहाल फिल्मों से काफी टाइम से दूर हैं। दरअसल, 2018 में अनुष्का शर्मा 4 बड़ी फिल्मों में नजर आई थीं- जिसमें 'जीरो', 'परी', 'सुई धागा' और 'संजू' शामिल हैं। इन फिल्मों के चलते अनुष्का पिछले साल खूब व्यस्त रहीं। इसके बाद अनुष्का ने फिल्मों से कुछ समय तक ब्रेक लेने का फैसला किया। और अभी तक उन्होंने किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है।