साल 2012 में दिए गए एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कारगिल युद्ध की बात की थी। उस वक्त को याद करते हुए उन्होंने कहा था- “जब पापा करगिल युद्ध में थे, मैं सिर्फ 11 साल की थी। मुझे नहीं पता था कि वो युद्ध में हैं। जब उनका फोन आता था मैं स्कूल, दोस्तों और बॉयफ्रेंड की बातें करती थी। मुझे समझ नहीं था कि वो फ्रंटलाइन पर जंग लड़ रहे हैं।”