9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मीका सिंह ने KRK को दी चेतावनी, बोले- अगली बार मिला तो थप्पड़ मारूंगा, जानिए पूरा विवाद

Mika Singh VS KRK: मीका सिंह ने लेटेस्ट इंटरव्यू में केआरके को थप्पड़ मारने की बात कही है। यहां जानिए क्या है पूरा विवाद।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 12 May 2025, 12:32 PM IST

mika-singh-threatens-krk-over-controversial-video-dubai-fight-revealed

केआरके और मीका सिंह

Mika Singh VS KRK: सिंगर मीका सिंह और कमाल राशिद खान (KRK) के बीच चल रहा विवाद अब और गहराता जा रहा है। कुछ दिनों पहले KRK ने एक वीडियो में मीका पर निशाना साधा, जिसके जवाब में मीका ने खुलकर बयान दिया कि वो KRK को थप्पड़ मारेंगे अगर अगली बार सामने मिले।

क्यों भड़के मीका सिंह

यूट्यूबर शुभंकर मिश्रा से बातचीत में मीका ने कहा कि उन्होंने नए साल पर KRK को कॉल किया। मीका ने कहा-“मैंने उसे हैप्पी न्यू ईयर इसलिए पहले कहा ताकि पता चल सके कि वो अपने परिवार के साथ तो नहीं है। फिर मैंने कहा, ‘गधे, तूने फिर से मुझे गालियां दी हैं। तू पागल है क्या?’ मैंने कहा, मैं तुझसे प्यार करता हूं, लेकिन अगली बार जब तू मुंबई आएगा, तुझे थप्पड़ जरूर पड़ेगा। मीडिया के सामने हो या अकेले, मैं तुझे तेरी गलती बताऊंगा।”

यह भी पढ़ें: Video: तमिल एक्टर विशाल लड़खड़ाए, स्टेज पर गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती, जानें लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

इस पर केआरके ने कुछ नहीं कहा, सिर्फ बोला-"हैप्पी न्यू ईयर भाई।"

केआरके और मीका सिंह विवाद

इससे पहले एक इंटरव्यू में मीका ने बताया कि वो और हनी सिंह दुबई में केआरके के घर गए थे। KRK ने हनी सिंह पर कुछ टिप्पणी की थी, जिससे वो नाराज थे। मीका ने कहा-“मैंने हनी से कहा, चलो ऐसे दिखाते हैं जैसे हम नशे में हैं। KRK गाली देगा, फिर तू जो चाहे कर लेना। हमने बहुत बदतमीजी की। अगली सुबह KRK ने कहा कि तुम लोगों ने बहुत गलत किया। मैंने जवाब दिया कि मुझे कुछ याद नहीं, मैं नशे में था।”

यह भी पढ़ें: Video: तमिल एक्टर विशाल लड़खड़ाए, स्टेज पर गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती, जानें लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

इसके बाद केआरके ने सोशल मीडिया पर पलटवार किया और कहा- “मीका गधा है। अनपढ़ है, फिर भी खुद को सिंगर कहता है। वो दुबई आया, मुझे कॉल करता रहा, लेकिन मिलने नहीं आया। कहता है मैं उसे किडनैप कर लूंगा! भला इस लूजर को किडनैप करके मुझे क्या मिलेगा?”

इसके बाद से ही दोनों के बीच ये विवाद शुरू हो गया, अब देखना है के KRK इस पर क्या कहते हैं।