
Anushka sharma
अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्णेश अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्टेट फिल्म्स के बैनर तले पहली वेब सीरिज बनाने की तैयारी कर रहे हैं। एक उद्धमी के रूप में अनुष्का अपने प्रोडक्शन कंपनी का विस्तार कर रही हैं। यह सीरिज एक ड्रामा वेब सीरिज होगी और इसे डिजिटल के एक बड़े प्लेटफॉर्म पर होस्ट किया जाएगा। अपने रिकॉर्ड को कायम रखते हुए अच्छी सामग्री और उल्लेखनीय सहयोग के साथ क्लीन स्टेट फिल्म्स ने सुदीप शर्मा के साथ हाथ मिलाया है। जो कि 'उड़ता पंजाब' और 'एन एच 10' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
एक्टिंग भी करना चाहती हैं
जहां अनुष्का इस वेब सीरिज का निर्माण कर रही हैं वहीं वह इस सीरिज में एक्टिंग भी करना चाहती हैं। इस प्रकार वह क्लीन स्टेट फिल्म्स के रूप में एक रचनात्मक कंपनी की स्थापना करेंगी। जो कि एक नई प्रतिभा और नई सामग्री के साथ-साथ हाल फिलहाल की घटनाओं से भी रूबरू कराता रहेगा।
कुछ अलग करने की चाहत
अनुष्का शर्मा औैर उनके भाई करनेश रचनात्मक फिल्म्स की ओर रुख लेने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे उनकी प्रोडक्शन कंपनी को रचनात्मकता के लिए ही जाना जाए। उनकी कंपनी पहले से ही एक अलग सामग्री के कारण जानी जाती है और इस वेब सीरिज के लिए के लिए भी काफी बेहतर कंटेंट रखा गया है। सूत्रों के अनुसार,क्लीन स्टेट फिल्म्स ने डिजिटल की एक बड़ी कंपनी के साथ हाथ भी मिला लिया है और यह प्रोजेक्ट अगले साल जनवरी में फ्लोर पर जाएगा।
आकर्षक और मनोरंजक सिनेमा बनाना चाहते हैं
अनुष्का और उनके भाई एक आकर्षक और मनोरंजक सिनेमा बनाना का निर्माण करना चाहते हैं। वे इसे आकर्षक और रोमांचक बनाने के लिए हर रचनात्मक कंटेंट को तैयार करना चाहते हैं। बता दें कि अनुष्का ने अपने इस प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले 'फिलौरी', 'एन एच 10' और 'परी' जैसी फिल्में बना चुकी हैं।
Updated on:
10 Oct 2018, 4:19 PM IST
Published on:
10 Oct 2018, 4:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.