26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विंता का एक और खुलासा: आलोक नाथ की पत्नी को मालूम थी रेप वाली बात

विंता ने कहा कि आलोक नाथ की पत्नी आशु कभी उनकी बेस्ट फ्रेंड थीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 10 Oct 2018, 1:18 PM IST

vinita nanda

vinita nanda

लेखिका और डायरेक्टर विंता नंदा ने टीवी और बॉलीवुड के फेमस एक्टर आलोक नाथ पर रेप के आरोप लगाए हैं। अब विंता ने मीडिया से बात की और सवालों के जवाब दिए। साथ ही उन्होंने अलोक नाथ के उस बयान पर भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था,'रेप हुआ होगा लेकिन मैंने नहीं किया।' साथ ही विंता ने मीडिया को बताया कि रेप वाली बात आलोक नाथ की पत्नी को पता थी लेकिन उन्होंने भी मदद नहीं की थी।

पहले जब आवाज उठाई तो किसी ने ध्यान नहीं दिया:
विंता से जब मीडिया ने पूछा कि जब उनके साथ यह घटना हुई थी तो उन्होंने तब मीडिया को इस बारे में क्यों नहीं बताया। इस पर उन्होंने कहा कि उस वक्त मैं मीडिया में गई थी और आर्टिकल भी लिखा था लेकिन तब किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया था।

आलोक नाथ की पत्नी को बताया था इस बारे में:
विंता ने मीडिया को बताया कि तब उन्होंने आलोक नाथ की पत्नी आशु सिंह को भी रेप की घटना के बारे में बताया था। विंता ने कहा कि आशु कभी उनकी बेस्ट फ्रेंड थीं। विंता का कहना है कि आशु ने उस वक्त उनकी कोई मदद नहीं की। उन्होंने बताया कि इस घटना के बारे में सुनकर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वह यह सब सुनकर शॉक्ड हैं लेकिन कुछ कर नहीं सकतीं।

खुद को मानती थीं रेप के लिए जिम्मेदार
विंता ने यह भी कहा कि उस वक्त वह इस रेप के लिए खुद को ही जिम्मेदार मानती थीं। इसलिए उन्होंने आलोक नाथ पर किसी भी तरह की कार्रवाई की मांग ना करते हुए कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि,'मैं बोल्ड लड़कियों में से एक थी। मैं मर्दों के सामने खुलकर विचार रखती थी, पार्टियों में जाती थी। सब यही कहते थे कि लड़कियों को इतना बोल्ड नहीं होना चाहिए, इसलिए मुझे लगा कि शायद मेरी बोल्डनेस ही इस घटना की वजह बनी।'

लगा नहीं था कि मामला इतना बड़ा हो जाएगा:
विंता ने कहा कि जब उन्हें Metoo से हिम्मत मिली और तनुश्री के सामने आने के बाद इस तरह का माहौल बना तो मुझमें भी हिम्मत आई कि मैं भी अपनी बात सबके सामने रख सकती हूं। साथ ही उन्होंने बताया कि जब उन्होंने फेसबुक पोस्ट लिखी थी तो यह नहीं सोचा था कि मामला इतना बढ़ जाएगा। इसके बाद जिस तरह से सिंटा से लेकर अन्य लोगों ने उनका सपोर्ट किया इससे मुझे लगा कि इंडस्ट्री में ऐसे लोग मौजूद हैं जो इस तरह के मामलों में मदद और सपोर्ट करने को तैयार हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग