27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#Metoo: यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे आलोक नाथ की तबीयत हुई खराब, वकील ने की ये गुजारिश…

एक्टर आलोक नाथ को कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण अचानक उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 10 Oct 2018, 9:17 AM IST

alok nath

alok nath

मीटू कैंपेन के चलते हाल में प्रोड्यूसर विनता नंदा ने एक्टर आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस कारण इन दिनों आलोक लोगों के सामने अपनी सफाई पेश कर रहे हैं। उन्हें कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। खबर है कि इसी बीच अचानक आलोक नाथ की तबीयत बिगड़ गई है।

ये भी पढ़ें: स्त्री' एक्ट्रेस भी हो चुकी हैै यौन उत्पीड़न का शिकार, प्रोड्यूसर पर छोड़छाड़ और मारपीट के आरोप

डाक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। हाल में इस विवाद पर अब आलोक नाथ के वकील अशोक सरावगी ने मीडिया से अपील की है कि,' आलोक नाथ की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए मीडिया उन्हें सहयोग करें। 1-2 दिन बाद आलोक नाथ खुद मीडिया से रूबरू होंगे।'

ये भी पढ़ें: इस सिंगर ने 26 साल बाद किया खुलासा, जब वह सो कर उठी तो अंकल कर रहे थे ऐसी गंदी हरकत

बता दें आलोकनाथ पर रेप का आरोप लगाने वाली निर्माता विनता नंदा ने फेसबुक के जरिए अपनी बात लोगों तक पहुंचाई। उन्होंने कहा, टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे संस्कारी शख्स ने 20 साल पहले उनका रेप किया था। उन्होंने लिखा, 'पार्टी के बाद मैं अकेले अपने घर जा रही थी। उन्होंने मुझे लिफ्ट ऑफर की। मैंने उनपर भरोसा किया और उनकी कार में बैठ गई। उसके बाद सिर्फ धुंधली याद है। जब मैं जगी...मैं दर्द में थी....मैं बेड से उठ नहीं पाई। मैंने इस बारे में अपने कुछ दोस्तों को बताया लेकिन हर किसी ने मुझे इस घटना को भूल जाने की सलाह दी।'

हाल में इसपर आलोकनाथ का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, ' उन्हीं (विनता) से पूछिए आप, मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? जो औरत ने कह दिया, वही ब्रह्म वाक्य है न? वही तो सत्य है! ऐसे में मेरा पक्ष जानकर क्या करोगे? आपको जो लिखना है, लिखिए।। वैसे भी मैं जो कहूंगा, उसपर कौन यकीन करने वाला है? इस मामले में मैं जो कुछ भी कहूंगा, लोग सुनेंगे नहीं। मैं जो भी कुछ कहूंगा, उसके कोई मायने नहीं हैं। इससे कोई फायदा नहीं होगा। सब लोग उसपर (विनता) पर ही यकीन करेंगे। उन्होंने‌ जो कुछ कहा है, ये उनकी (ओछी) मानसिकता को दर्शाता है। मुझ पर इल्जाम तो लग गया है, मगर वक्त के साथ सबकुछ साफ हो जाएगा।







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग