
singer chinmayi sripada
इनदिनों हर तरफ बस एक ही मामला गरमाया हुआ है और वो है सेक्शुअल हैरेसमेंट का। एक के बाद एक मामले सामने आते जा रहे हैं। भले ही इस बात की शुरुआत तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर से शुरू हुई हो लेकिन तनुश्री की हिम्मत को देख बरसों पहले के कई दबे हुए मामले निकल कर सामने आ रहे हैं। आज हर कोई #Metoo कैंपेन के तहत अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा कर रहा है। अब इस मामले में एक नया नाम जुड़ गया है। बता दें कि रोहित शेट्टी की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में गाना गाकर फेमस होने वाली सिंगर चिन्मयी श्रीपदा भी सेक्शुअल हैरेसमेंट का शिकार हो चुकी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी।
अंकल ने मेरे प्राइवेट पार्ट को छुआ:
बता दें कि सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने रोहिट शेट्टी की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में गाना गा चुकी हैं। चिन्मयी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'उस वक्त शायद मैं 8 या 9 बरस की रही होंगी। मेरी मां रिकॉडिंग सेशन के लिए बाहर गई थीं। तभी मुझे महसूस हुआ कि कोई मेरे प्राइवेट पार्ट को छू रहा है। मैं जाग गई और बताया अंकल बुरे हैं। मैं उस वक्त सैंथोम कम्युनिकेशंस के स्टूडियो में थी जो आज भी मौजूद है।'
19 साल की उम्र में दोबारा हुईं सेक्शुअल हैरेसमेंट का शिकार:
चिन्मयी ने उस ट्वीट के बाद कई और ट्वीट किए। जिसमें उन्होंने खुद के साथ एक बार फिर हुए सेक्शुअल हैरेसमेंट की बात का जिक्र किया। उन्होंने ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं 19 साल की थी तब अपनी मां के साथ एक बहुत ही सम्मानित शख्स से मिलने गई थी। मैं अपनी मां के साथ थी लेकिन मुझे उसने अकेले अपने रूम में बुलाया। मुझे अजीब नहीं लगा क्योंकि उसने ऐसा कुछ व्यवहार नहीं किया था। लेकिन जैसे ही मैं उसके कमरे में गई उसने मुझे गले लगा लिया। इस बात से मैं काफी दर गई थी।' बता दें कि चिन्मयी ने 'चेन्नई एक्सप्रेस' में 'तितली' गाना गाया था। उन्होंने साल 2014 में साउथ एक्टर राहुल रवींद्रम से शादी कर ली थी। दोनों ने एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।
Updated on:
9 Oct 2018, 4:47 PM IST
Published on:
9 Oct 2018, 4:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.